अमेरिकी बमवर्षक विमान के दक्षिणी चीन सागर में उड़ाए जाने पर चीन ने जताई आपत्ति
अमेरिकी बमवर्षक विमान के दक्षिणी चीन सागर में उड़ाए जाने पर चीन ने जताई आपत्ति
Share:

वॉशिंगटन : तुर्की द्वारा रुसी विमान को गिराए जाने के बाद दोनो देशों में चल रही तनातनी अभी खत्म भी नही हुई कि अमेरिका और चीन में खटक गई है। अमेरिकी सेना का एक बमवर्षक विमान दक्षिणी चीन सागर के उपर उड़ता हुआ देखा गया, जिस पर बीजिंग ने कड़ी आपति जताई है, चीन दक्षिणी चीन सागर पर अपना दावा करता है। पेंटागन ने इसे अनजाने में हुई गलती बताया है। बी-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी चीन सागर में चीन के कृत्रिम द्वीप के दो समुद्री मील के भीतर उड़ रहा था।

पेंटागन ने कहा कि उन्होने इस मामले की जांच के आदेश दिए है। यह घटना बीते सप्ताह की है, जब दो विमान एक नियमित अभियान पर गए थे। पेंटागन के प्रवक्ता बिल अर्बन ने कहा कि इस अभियान के लिए 12 समुद्री मील के भीतर उड़ान भरने का कोई इरादा नही था।

अर्बन ने कहा कि चीन ने इस अबियान के उड़ान पथ पर आपति जताई है। इसके बाद से हम मामले पर ध्यान दे रहे है। दक्षिणी चीन सागर संसाधनों से संपन्न है, जिस पर चीन अपनी संप्रभुता का दावा करता है। चीन के इन दावों और वियतनाम, मलेशिया, फिलीपींस, ताइवान और ब्रुनेई द्वारा किए जाने वाले दावों के चलते स्थिति विवादपूर्ण है।

अमेरिका इस बात को लेकर गंभीर है कि चीन इस विवादित क्षेत्र में कृत्रिम द्वीप बना रहा है। हाल के कुछ दिनों में अमेरिका ने बी-52 बमवर्षक भी इन क्षेत्रों में उड़ाया है। साथ ही एक विध्वंसक मिसाइल को भी पानी में तैराया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -