आगामी वर्ष में चीनी ने रखा 6.5-7% जीडीपी ग्रोथ का लक्ष्य
आगामी वर्ष में चीनी ने रखा 6.5-7% जीडीपी ग्रोथ का लक्ष्य
Share:

बीजिंग: चीन ने इस साल के लिए अपने देश की 6.5 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले कुछ सालों से मंदी के दौर से गुजर रही विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का जीडीपी पिछले साल 7 प्रतिशत से भी नीचे चला गया था, जो कि 26 सालों में सबसे कम है।

चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के सलाना सत्र में चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने कार्य रिपोर्ट पेश की। जिसके अनुसार, अर्थव्यवस्था की गतिविधियाँ उचित दायरे में रहे। संसद का सालाना सत्र शनिवार से शुरु हो रहा है। दुनिया की इस दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में वर्ष 2015 में 67,700 अरब युआन की वृद्धि हुई।

अमेरिकी डालर के हिसाब से 2015 में यह 10,400 अरब डॉलर रही जो कि एक साल पहले के 10,000 अरब डॉलर के मुकाबले थोड़ी ही अधिक रही। चीन की मुद्रा का अमेरिकी डालर के मुकाबले धीमी चाल से गिरावट आने से वृद्धि का रख धीमा रहा। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में कुल 220 सांसद है।

चीन ने 13 वीं पंचवर्षीय योजना के लिए 6.5-7 प्रतिशत तक की बढ़त का लक्ष्य रखा है। ली ने कहा कि वर्ष 2015 में चीन का अनाज उत्पादन लगातार 12वें साल बढ़ा है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, जो कि मुद्रास्फीति का मुख्य मापक है, साल दर साल आधार पर 1.4% बढ़ा है। यह 3% के आधिकारिक लक्ष्य से काफी नीचे रहा है। चीन में आर्थिक सुस्ती के चलते देश में 50 से 60 लाख कर्मचारियों की छंटनी की रिपोर्टे हैं।

लेकिन ली ने कहा है कि देश में रोजगार सृजन की स्थिति स्थिर है। अधिकारियों के अनुसार कोयला और इस्पात क्षेत्र में 18 लाख से अधिक कर्मचारियों के समक्ष छंटनी की तलवार लटक रही है। चीन की 23 लाख की सैन्य फोर्स में भी 3 लाख सेना की छंटनी की घोषणा की गई है। ली के अनुसार, 2015 में एक करोड़31 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -