इंदौर : कॉलोनी के बच्चों ने खोला मोर्चा, रुकवा दी नाबालिग दोस्त की शादी
इंदौर : कॉलोनी के बच्चों ने खोला मोर्चा, रुकवा दी नाबालिग दोस्त की शादी
Share:

इंदौर: शादी की उम्र क्या होनी चाहिए अब यह बात बच्चे भी समझने लगे है। बच्चो को जब पता चला की अपने दोस्त की शादी हो रही है तो उन्होंने इसके लिए आवाज उठा दी। बच्चो की शिकायत पर अफसर मौके पर पहुंचे और बाल विवाह रुकवा दिया। शादी रोकने में अधिकारियो को करीब 6 घंटे लग गए।

मामला इंदौर के नंदानगर के पास जनता क्वार्टर का है जहा गुरुवार को महिला सशक्तीकरण और चाइल्ड लाइन की टीम ने बाल विवाह रुकवाया। टीम के लिए यह कार्यवाही इसलिए खास थी क्योकि इस मामले में शिकायतकर्ता बच्चे थे। यहां 17 वर्षीय 9वी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की शादी होने वाली थी। शादी 27 नवंबर को उज्जैन में होना तय हुआ था। जैसे ही टीम लड़की के घर पहुंची, परिवार वाले ववाद करने लग गए।

लड़की के घरवाले उम्र प्रमाणित करने के लिए दस्तावेज दिखाने को तैयार नहीं थे। दुल्हन बनी नाबालिक लड़की भी शादी को लेकर अड़ गई। वह खुद को बालिग बता रही थी। जब आंगनवाड़ी और स्कूल से लड़की का रिकॉर्ड निकलवाया तो लड़की की उम्र 17 वर्ष होना पाया गया। इसके बाद परिवार और लड़की को बाल विवाह के नुकसान और कायदे समझाए गए।

चाइल्ड लाइन समन्वयक संतोष कुमार पटेल ने इस बरेव में जानकारी दी की लड़की के माता पीता ने समझाइश के बाद का बाल विवाह नहीं करने का शपथ-पत्र दिया। हक के लिए लड़ रहे बच्चे दरअसल चाइल्ड लाइन ने 8 बस्तियों में चाइल्ड फ्रेंडली सोसायटी बनाई है। इसमें 20-20 बच्चों के समूह हैं। ये बच्चे बाल अधिकारों के लिए लड़ते हैं। बस्ती व मोहल्ले के बच्चों को कोई भी परेशानी होने पर वे इस समूह को बताते हैं। वे चाइल्ड लाइन के जरिये बच्चे की मदद करते हैं। चाइल्ड लाइन के मुताबिक अगर किसी भी कॉलोनी या मोहल्ले में बच्चे या अभिभावक ऐसी सोसायटी बनाना चाहते हैं तो 1098 पर कॉल किया जा सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -