एमपी के बाद अब इस राज्य की कांग्रेस सरकार भगवान राम को तलाशेगी
एमपी के बाद अब इस राज्य की कांग्रेस सरकार भगवान राम को तलाशेगी
Share:

रायपुरः बीजेपी पर अक्सर भगवान राम को लेकर सियासत करने का आरोप लगता रहता है। कांग्रेस इसको लेकर बीजेपी पर काफी हमलावर रहती है। मगर कांग्रेस अब खुद उसी मार्ग पर चलती हई दिख रही है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इस मामले में एक कदम आगे बढ़कर उन स्थानों को विकसित करने का निर्णय लिया है, जहां-जहां राम के पैर पड़े थे। छत्तीसगढ़ में राम वनगमन मार्ग को दुनिया में पहचान दिलाने की कांग्रेस सहित बघेल सरकार ने कवायद शुरू कर दी है।

भगवान राम ने अपने वनवास का लंबा समय सीता और लक्ष्मण के साथ छत्तीसगढ़ की धरा पर गुजारा था। अब कांग्रेस सरकार ने भगवान राम के वनगमन मार्ग के माध्यम से न केवल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है, बल्कि छत्तीसगढ़ को भगवान राम के जीवन से जोड़कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा की राम भक्ति का भी जवाब देना चाहती है। अभी तक प्रारंभिक तौर पर जो चर्चा हुई है, उसके मुताबिक कोरिया जिले के बैकुंठपुर से सुकमा जिले के इंजरम तक मार्ग (राम के वनगमन) को विकसित किया जाएगा और जगह-जगह राम भवन बनाने का विचार चल रहा है।

केंद्र सरकार ने 2016 में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने को राम वनगमन मार्ग में आने वाले महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ने 'धार्मिक पर्यटन वनगमन मार्ग' नाम से सड़क बनाने के लिए प्रोजेक्ट बनाया था। इस प्रोजेक्ट के तहत कोरिया जिले में राम वनगमन मार्ग की 150-200 किमी सड़क बननी है। प्रदेश के पहले वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मिलकर केंद्र सरकार से चर्चा करके इस मार्ग पर काम शुरू कराने की मांग भी की थी। पीसीसी के अध्‍यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरा पर राम के पद पड़े थे, यह हमारी लिए सौभाग्य की बात है। राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा 15 साल में राम वनगमन मार्ग को विकसित नहीं कर पाई। कांग्रेस सरकार यह काम करेगी।

महाराष्ट्र चुनाव: संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- अगर जनता की इच्छा हुई तो आदित्य ठाकरे बनेंगे CM

हरियाणा चुनाव: यहाँ वोटर्स के लिए बिछाया गया रेड कारपेट, तिलक लगाकर किया जा रहा स्वागत

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल की दो टूक, कहा- अगर बाज नहीं आया पाक तो अंदर तक जाएंगे और....

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -