भारत का सबसे सस्ता स्मार्ट फ़ोन Realme C17 जल्द होगा लॉन्च
भारत का सबसे सस्ता स्मार्ट फ़ोन Realme C17 जल्द होगा लॉन्च
Share:

फोन निर्माता कंपनी Realme ने उपभोक्ता के मध्य एक खास स्थान बना लिया है और कंपनी इस स्थान को मजबूत करने के लिए स्मार्टफोन के अतिरिक्त कई अन्य प्रोडक्ट बाजार में उतारने वाली है। पिछले ​पिछले दिनों ही Realme ने भारतीय बाजार में अपनी Realme 7 सीरीज और Narzo 20 सीरीज को लॉन्च कर रहे है। अब कंपनी 7 अक्टूबर को भारत में एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है इस इवेंट में Realme 7i और Realme Smart SLED 4K TV के साथ Realme Buds Wireless Pro और Buds Air Pro को लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब सामने आई एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कंपनी एक और नया स्मार्टफोन Realme C17 भी भारत में लॉन्च किया जाने वाले है। 

रिपोर्ट के मुताबिक Realme India के सपोर्ट पेज पर Realme C17 लिस्टेड है। इतना ही नहीं सपोर्ट पेज पर कई अपकमिंग डिवाइसेज जैसे कि Realme Smart Plug, Smart Bulb, Smart Camera 360, Watch S, Soundbar, Smart TV SLED 4K, N1 Sonic Electric Toothbrush, Selfie Tripod, Buds Wireless Pro, Buds Air Pro, 20,000mAh Power Bank 2 और 10,000mAh Power Bank 2i भी लिस्टेड हैं। हालांकि इनकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन लिस्टिंग के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारतीय यूजर्स को इनके लिए ज्यादा इंतजार करना होगा।  

Realme C17 की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन भारत से पहले बांग्लादेश में लॉन्च कर दिया गया है। वहां इसका मूल्य BDT 15,990 यानि करीब 13,800 रुपये है। इसे 6GB + 128GB सिंगल स्टोरेज मॉडल में पेश का चुके है। यह लेक ग्रीन और नेवी ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। Realme C17 के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 6.5 इंच का HD+ पंच होल डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720x1,600 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 460 प्रोसेसर पर काम करता है। 

इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिला है। फोन का प्राइमरी सेंसर 13MP का है। जबकि 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर शामिल हैं। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इस स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Realme C17 में यूजर्स को 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने वाली है। 

अगर गूगल सर्च पर नहीं मिलते हैं सही परिणाम, तो अपनाएं ये शानदार तरीका

कोरोना के दौर में छोटे व्यापारियों के लिए गूगल ने लॉन्च किया ये नया अभियान

शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला है Iphone 12

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -