सिपाही पर लगा MMS बनाकर तीन साल तक रेप करने का आरोप
सिपाही पर लगा MMS बनाकर तीन साल तक रेप करने का आरोप
Share:

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है व इसका ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या करे. खबर के अनुसार दिल्ली में एक कांस्टेबल पर एक महिला का पिछले तीन साल में कई बार रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने कहा कि 24 साल की शिकायतकर्ता का आरोप है कि मनीष (25) ने पहली बार तीन साल पहले उसका रेप किया था और उस घटना का एमएमएस बना लिया था और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी के साथ उसने उसका कई बार रेप किया। तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में दिल्ली पुलिस की सातवीं बटालियन के साथ तैनात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने शादी का सर्टिफिकेट दिखाकर कहा है कि लड़की और वह कपल हैं। एक पुलिस ऑफिसर ने कहा, 'हम आगे की कार्यवाही से पहले मैरिज सर्टिफिकेट की विश्वसनीयता की जांच कर रहे हैं।’ गाजियाबाद की रहने वाली पीड़िता ने कहा है कि वह आरोपी से तीन साल पहले मिली थी। कुछ मुलाकातों के बाद एक बार सिपाही लड़की को तिलक ब्रिज के पास स्थित अपने फ्लैट में लेकर आया था। 

यहां उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किया था। लड़की का कहना है कि आरोपी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। लड़की ने जब उसकी इन हरकतों के बारे में पुलिस को बताने की धमकी दी तो आरोपी सिपाही ने लड़की को बहुत जल्द शादी करने का भरोसा भी दिलाया। आरोपी ने लड़की को वीडियो क्लिप सौंप देने की बात भी कही और उसे दिल्ली आने के लिए कहा।  सिपाही की बात में आकर लड़की जब दिल्ली पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ फिर रेप किया, उसे पीटा और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

बाद में लड़की ने अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी और जिसके बाद तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जहां रेप की एफआईआर पिछले हफ्ते दर्ज हुई है। ज्ञात हो की इससे पहले भी राजधानी दिल्ली में एक एएसआई पर नशे में धुत होकर बंदक की नोक पर अपने दोस्त की नौकरानी से रेप करने का आरोप लगा था। अगर पुलिसवाले ही ऐसी घटनाओ को अंजाम देंगे तो आम जनता किस पर अपना विश्वास  रखेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -