नवरात्रि में करें इन सिद्ध मंत्रों के जाप, खत्म होगी सभी समस्याएं
नवरात्रि में करें इन सिद्ध मंत्रों के जाप, खत्म होगी सभी समस्याएं
Share:

शारदीय नवरात्रि मतलब देवी मां की आराधना का महापर्व। सनातन धर्म में इस पर्व की खास अहमियत है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी आज 7 अक्टूबर 2021 दिन बृहस्पतिवार से शारदीय नवरात्रि आरम्भ हो गए हैं। इस वर्ष दो तिथियां एक साथ पड़ने के कारण नवरात्रि आठ दिन के हैं। दुर्गा मां का ये पवित्र त्यौहार 14 अक्टूबर को महानवमी को ख़त्म होगा। वही नवरात्री के इन दिनों में इन सिद्ध मन्त्रों का जाप करना बहुत शुभ होता है...

नवरात्रि में विधि-विधान से इन सिद्ध मंत्रों के जाप करना चाहिए : -

* दुर्गा मंत्र का फल इस तरह है:-  दुर्गा मंत्र - ॐ ह्रीं दुं दुर्गाय नमः।
सभी प्रकार की सिद्धियों के लिए इस मंत्र का इस्तेमाल किया जाता है। शक्तिमान, भूमिवान बनने के लिए इस मंत्र का उपयोग कर लाभ पा सकते हैं।

* सरस्वती गायत्री मंत्र:- ॐ ऐं वाग्देव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि, तन्नो देवी प्रचोदयात्‌।
- उपरोक्त मंत्र के जाप से विद्या की प्राप्ति में सफलता प्राप्त होती है।

* लक्ष्मी गायत्री मंत्र:- ॐ महादेव्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि, तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्‌।
- उपरोक्त मंत्र जाप करने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

* मां बगुलामुखी मंत्र इस तरह है:- ॐ ह्रीं बगुलामुखी सर्व दुष्टानांम्‌ वाचम्‌ मुखम्‌ पद्म स्तंभय जिह्वाम्‌ किल्‌य किल्‌य ह्रीं ॐ स्वाहा।
- यह मंत्र तांत्रिक सिद्ध‍ि प्राप्त करने के लिए ‍किया जाता है।

क्या आप भी रख रहे हैं नवरात्रि व्रत? तो जरूर करे इन नियमों का पालन

नवरात्रि में इन 4 राशि वालों पर बरसेगी मां अंबे की कृपा, बनेंगे बिगड़े काम

नवरात्रि के मौके पर इन बेहतरीन संदेशों से दे अपनों को शुभकामनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -