देवशयनी एकादशी पर करें राशिनुसार मंत्र जाप, पूरी होगी हर मनोकामना
देवशयनी एकादशी पर करें राशिनुसार मंत्र जाप, पूरी होगी हर मनोकामना
Share:

सनातन धर्म में एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat) का विशेष महत्व माना जाता है। प्रत्येक महीने में दो एकादशी तिथि पड़ती हैं। आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को आषाढ़ी एकादशी कहा जाता है। इसे देवशयनी एकादशी, हरिशयनी एकादशी (Harishayani Ekadashi) एवं पद्मा एकादशी आदि नामों से भी जाना जाता है। आषाढ़ी एकादशी से ही प्रभु श्री विष्णु का शयन काल आरम्भ हो जाता है। इस दिन से श्रीहरि विष्णु चार महीनों के लिए क्षीरसागर में योग निद्रा के लिए चले जाते हैं तथा फिर प्रबोधिनी एकादशी (Prabodhini Ekadashi 2023) के दिन जागते हैं। इस वर्ष देवशयनी एकादशी 29 जून, बृहस्पतिवार को पड़ रही है। यदि आप भी प्रभु श्री विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो देवशयनी एकादशी पर राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप करें। 

राशि के अनुसार मंत्र जाप:-
- मेष राशि के जातक प्रभु श्री विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ऊँ गोविंदाय नमः’ मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें।
- वृषभ राशि के जातक प्रभु श्री नारायण की कृपा पाने के लिए ‘ऊं पद्मानाभय नमः’ मंत्र का जाप करें।
- मिथुन राशि के जातक देवशयनी एकादशी पर पूजा के समय ‘ऊँ माधवाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें।
- कर्क राशि के जातक भगवान नारायण की कृपा दृष्टि पाने के लिए ‘ऊँ केशवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
- सिंह राशि के जातक देवशयनी एकादशी पर ‘ऊं हृषिकेषाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें। ऐसा करने से जातक को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- कन्या राशि के जातक प्रभु श्री विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें।
- तुला राशि के जातक प्रभु श्री विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ऊँ मधुसूदनाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक देवशयनी एकादशी पर पूजा के समय ‘ऊँ केशवाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें।
- धनु राशि के जातक अपने आराध्य भगवान श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करने हेतु ‘ऊँ माधवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
- मकर राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि पाने के लिए एकादशी तिथि पर “ऊँ त्रिविकरमाय नमः” मंत्र का जाप करें।
- कुंभ राशि के जातक लक्ष्मी नारायण का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
- मीन राशि के जातक अपने आराध्य भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु ‘ऊँ माधवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन देवी मां को लगाएं इस प्रसाद का भोग

गुप्त नवरात्री के आखिरी दिन घर ले आए ये चीजें, खुल जायेगा किस्मत का ताला

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज, इस पूजा-विधि से करें देवी माँ को प्रसन्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -