मिशन चांद पर निकलेगा भारत, दोपहर 2.43 बजे होगी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग
मिशन चांद पर निकलेगा भारत, दोपहर 2.43 बजे होगी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग
Share:

नई दिल्ली: इसरो के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग का रिहर्सल पूरा हो गया है और इसकी उल्टी गिनती रविवार शाम 6:43 से शुरू हो गया। 15 जुलाई को लॉन्चिंग स्थगित किए जाने के बाद इसरो ने इसके लिए 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे का समय निर्धारित किया था। इससे पहले 15 तारीख को क्रायोजेनिक इंजन में लीकेज के कारण लॉन्चिंग को कुछ समय पहले ही स्थगित कर दिया गया था। 

इसरो चीफ के. सिवन ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 'चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग से सम्बंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले प्रयास में जो तकनीकी खामी सामने आई थी, उन्हें भी दूर कर लिया गया है।' इसरो के पूर्व चीफ ए.एस किरण कुमार ने कहा है कि इस तरह के किसी भी अभियान से पूर्व हम कई स्तरों पर परीक्षण करते हैं। पिछली बार हमें एक खामी नज़र आई थी और इससे पार पा लिया गया है। अब हम चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

उन्होंने बताया कि चंद्रयान-2 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और 14 अगस्त से हम चंद्रमा के लिए यात्रा आरंभ करेंगे। इसके बाद 6 सितंबर तक चांद पर लैंडिंग होगी। सभी प्रक्रिया अच्छे से चल रही हैं। इससे पहले शनिवार दोपहर को इसरो ने बताया कि चंद्रयान-2 को ले जाने वाले जीएसएलवी मार्क III-एम 1 की लॉन्च का पूर्वाभ्यास पूरा हो गया है और यह सफल रहा है। 

मनमोहन सिंह संभाल सकते हैं कांग्रेस की कमान, अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे है नाम

मैच के दौरान अचानक निर्वस्त्र होकर मैदान में दौड़ने लगा शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

बीच सड़क पर आराम फर्मा रहे थे शेर, गाड़ियों का लगा जाम और...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -