15 जुलाई को सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान-2
15 जुलाई को सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान-2
Share:

नई दिल्ली : भारत ने अपने महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 लूनरक्राफ्ट की पहली तस्वीर को दुनिया के सामने रखा है। इसे 15 जुलाई को सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले इसरो चंद्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण कर चुका है। इसे 22 अक्तुबर 2008 को लॉन्च किया गया था।

अन्ना बोले- केंद्र की तुलना में महाराष्ट्र सरकार कर रही है बेहतर काम

धरती से नापेगा चाँद की दुरी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इससे पहले बताया था कि चंद्रयान-2 लूनरक्राफ्ट नासा के एक पैसिव एक्सपेरिमेंटल इंस्ट्रूमेंट को चांद पर ले जाएगा। अमेरिकी एजेंसी इस मॉड्यूल के जरिए धरती और चांद की दूरी को नापने का कार्य करेगी। विदेशी प्रायोगिक मॉड्यूल के अलावा चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्राज्ञन) है। 

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, भष्ट हुआ प्लेन का टायर

इस कार्य में होगा इस्तेमाल 

इसी के साथ चंद्रयान-2 इस मिशन में 13 भारतीय पेलोड को लेकर जाएगा जो विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे और चांद की तस्वीरें लेंगे। नासा के मॉड्यूल के बारे में इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने जानकारी दी। के सिवन ने कहा था कि नासा का लेजर रिफ्लेक्टर अरेज एक प्रायोगिक माड्यूल चंद्रयान-2 के साथ जाएगा। अमेरिकी वैज्ञानिक धरती और चांद के बीच की दूरी को मापने के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे। इस यंत्र को लैंडर से अटैच किया जाएगा। यह चंद्रमा की सतह पर लैंडर के स्थान का सटीक उल्लेख करने में सक्षम होगा।

'वायु' से निपटने के लिए तैनात की गई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की 36 टीमें

विदिशा-सागर रोड पर पलटी तीर्थयात्रीयों की बस, 4 की मौत

महानायक के बाद अदनान के ट्विटर पर लगी इमरान की फोटो, चौंका देगी वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -