चंद्रशेखरन ने दिया नितिन गडकरी की चिट्ठी का जवाब, जानिए क्या कहा?
चंद्रशेखरन ने दिया नितिन गडकरी की चिट्ठी का जवाब, जानिए क्या कहा?
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र से फिसलकर 2 बड़े प्रोजेक्ट गुजरात चले जाने की वजह से महाराष्ट्र की शिंदे सरकार इन दिनों विपक्ष के निशान पर है। हाल ही में नागपुर में तय किया गया टाटा-एयरबस प्रोजेक्ट भी महाराष्ट्र सरकार के हाथ से फिसलकर गुजरात के वडोदरा चला गया। इस घटनाक्रम के पश्चात् नागपुर से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के TATA संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को चिट्ठी लिखने की बात सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार, गडकरी ने 7 अक्टूबर को लिखी चिट्ठी में कहा था कि कैसे राज्य ने मिहान (नागपुर में मल्टी-मोडल इंटरनेशनल हब एयरपोर्ट) में एक एसईजेड बनाया था। गडकरी ने इस बात की वकालत की थी कि कैसे भूमि, जनशक्ति एवं गोदाम टाटा समूह के लिए फायदेमंद साबित होगा।

TATA संस के चेयरमैन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पत्र का जवाब दिया है। 19 अक्टूबर को जवाबी खत में चंद्रशेखरन ने गडकरी से कहा, 'हमारी टीम निश्चित तौर पर विदर्भ आर्थिक विकास परिषद (VEDC) के सदस्यों के संपर्क में रहेगी। टाटा समूह निवेश के नए अवसरों का मूल्यांकन करता रहता है। गडकरी ने अपनी चिट्ठी में बुनियादी ढांचे, भूमि की उपलब्धता एवं कनेक्टिविटी जैसी चीजों का हवाला देते हुए कहा था कि टाटा समूह की कंपनियां नागपुर में स्टील, ऑटो, उपभोक्ता उत्पाद, आईटी सेवाओं, विमानन जैसे कारोबारों में निवेश कर सकती हैं। 

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र में सियासी अस्थिरता को देखते हुए टाटा ने पहले ही गुजरात जाने का निर्णय ले लिया था। 2021 से ही एमवीए सरकार के मौजूदा मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे। MVA सरकार में गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप लगाया गया। एंटीला मामले में भूमिका एवं भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। नवाब मलिक को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था।

'किसी दबाव में नहीं है मोदी सरकार...', आखिर क्यों हरदीप पुरी ने दिया ये बयान?

सरेआम सपा नेता समेत 3 की हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

विशाल प्रभात फैरी का आयोजन, प्रभारी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -