चंद्रबाबू नायडू के पुत्र की बढ़ गई संपत्ती
चंद्रबाबू नायडू के पुत्र की बढ़ गई संपत्ती
Share:

हैदराबाद। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पुत्र को लेकर जानकारी सामने आई है कि उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हो गई है। संपत्तियों में बढ़ोतरी लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रूपए में हुई है। दरअसल चुनाव आयोग के समक्ष नामांकन दर्ज करवाया गया जिसमें आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के पुत्र ने अपनी संपत्ती 330 करोड़ दर्शाई। उन्होंने एमएलसी सीट के लिए नामांकन दर्ज करवाया। बीते वर्ष अक्टूबर में 14.50 करोड़ दर्शाई गई थी।

दरअसल नायडू के पुत्र लोकेश की संपत्ती वर्ष 2017 में 330 करोड़ रूपए हो गई थी जबकि यह संपत्ती अक्टूबर 2016 में 14.50 करोड़ रूपए हो गई थी। लोकेश द्वारा विधान परिषद में नामांकन दाखिल करने के तहत चुनाव आयोग में हलफनामा दर्ज किया था। उन्होंने अपने परिवार की संपत्ति की घोषणा भी की। उन्होंने अपने साथ अपने परिवार की संपत्ती का भी उल्लेख किया है। लोकेश तेलगू देश पार्टी के महासचिव हैं।

गौरतलब है कि उनकी संपत्तियों का भाग हेरिटेज फूड्स में लगा है। जिसमें उनके पास 273 करोड़ रूपए के शेयर हैं। एफडी में 8 करोड़ रूपए का निवेश है। साथ ही उन्होंने 6.27 करोड़ रूपए का लोन भी लिया हुआ है। चंद्रबाबू नायडू के पुत्र ने बीते वर्ष अपने पिता चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति 3.73 करोड़ दर्शाई थी।

लोकेश की पत्नी भुवनेश्वरी हेरिटेज फूड की एमडी थीं दरअसल यह पारिवारिक बिजनेस है और हलफनामे में इसकी जानकारी भी दी गई। इस कंपनी में पत्नी की 1 लाख की भागीदारी थी जबकि उनकी मां की भागीदारी 53 लाख रूपए के शेयर्स के तहत थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने मकान 1989 में खरीदा था मगर अब उसका आज के अनुसार बाजार मूल्य आंका गया है।

5 साल में ही 82 प्रतिशत बढ़ गई विधायकों की संपत्ती

मेरी मौत के बाद अभिषेक-श्‍वेता को मिले बराबर संपत्ति : अमिताभ बच्चन

शशिकला के आय से अधिक संपत्ति मामले में आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -