कमरे में मरा हुआ मिला ढ़ाई साल का बच्चा, माँ हुई गिरफ्तार
कमरे में मरा हुआ मिला ढ़ाई साल का बच्चा, माँ हुई गिरफ्तार
Share:

आज के समय में अपराध के नए मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह बीते रविवार रात का है। जब चंडीगढ़ में एक ढ़ाई साल का बच्चा कमरे में मृत मिला है। वहीं उसके मिलने के बाद बच्चे के पिता ने बच्चे की मां (अपनी पत्नी) पर हत्या का केस दायर करवा दिया है। इस मामले में बच्चे के पिता ने कहा कि, ''उसकी पत्नी ने ही हत्या को अंजाम दिया है।'' इसी के साथ पुलिस ने बच्चे की मां पर हत्या का केस दर्ज कर माँ को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कहा है कि, जब-जब हत्या की ऐसी घटनाएं सामने आई है तो निजी संबंधियों पर ही आरोप लगे हैं। वहीं इसके पहले कल इसी तरह की एक खबर सामने आई कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में बेटे ने लापरवाही से माता-पिता को वाहन से कुचल दिया। इस मामले में मां की मौत हो गई है और पिता घायल है।

वहीं जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि, ''जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहौद गांव में सूरज सिंह (20) ने पिता जेंडर सिंह (55) और मां मोटी बाई (45) को वाहन से कुचल दिया है। इस घटना में मोटी बाई की मौत हो गई है तथा जेंडर सिंह घायल हो गए हैं।'' इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, ''राजस्थान से आए आयुर्वेद के जानकर जेंडर सिंह और उनका परिवार राहौद गांव में डेरा लगाए हुए हैं। जेंडर सिंह जड़ी बुटी से लोगों का इलाज करते हैं। शुक्रवार को जब जेंडर सिंह और उनकी पत्नी मोटी बाई वाहन से सामान उतार रहे थे तब सूरज सिंह ने वाहन चला दिया। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और दंपति वाहन के नीचे आ गए।''

वहीं आगे उन्होंने बताया कि, ''घटना के तत्काल बाद वहां उपस्थित लोगों ने वाहन रोका और पति-पत्नी को बाहर निकाला और ग्रामीणों ने दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मोटी बाई को मृत घोषित कर दिया।'' इस मामले में आगे अधिकारियों ने बताया कि, ''पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब गांव के लिए पुलिस दल भेजा गया। पुलिस ने सूरज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।''

शिवपुरी में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, 7 लोगों पर दर्ज हुआ मामला

रांची की एक ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, पांच गिरफ्तार, हथियार जब्त

'कराटे चैंपियन' पत्नी ने इतना पीटा कि व्हील चेयर पर आ गया पति, बोला- मुझे मेरी बीवी से बचाओ

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -