चंडीगढ़ मेयर चुनाव टला ..? कांग्रेस के दावे पर एक्शन में आई AAP, राघव चड्ढा बोले - भाजपा हार से डर गई
चंडीगढ़ मेयर चुनाव टला ..? कांग्रेस के दावे पर एक्शन में आई AAP, राघव चड्ढा बोले - भाजपा हार से डर गई
Share:

चंडीगढ़: कांग्रेस के एक नेता ने दावा किया है कि, पीठासीन अधिकारी के बीमार पड़ने के बाद चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित कर दिया गया है। हालाँकि, मेयर चुनाव स्थगित करने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन, आम आदमी पार्टी (AAP) इस अपुष्ट खबर को लेकर एक्शन में दिखाई दे रही है। भले ही चुनाव टलने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ हो, मगर AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा कि वे चुनाव स्थगित करने के संबंध में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। चड्ढा ने भाजपा पर चुनाव में देरी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनाव में ''हार का डर लग रहा था''।

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि, 'अपने पक्ष में कुल 36 वोटों में से 20 वोटों के साथ, INDIA गठबंधन चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीतने की ओर अग्रसर है। भाजपा बुरी तरह से हारने के लिए तैयार है। इससे भाजपा की रातों की नींद उड़ गई है और उसके डर्टी ट्रिक्स विभाग को ओवरटाइम काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।' चड्ढा ने आगे कहा, 'क्या हमारा लोकतंत्र इतना कमजोर है कि चुनाव तभी होंगे, जब भाजपा जीत रही होगी और अगर भाजपा हारेगी तो चुनाव स्थगित कर दिया जाएगा?'

उल्लेखनीय है कि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने गुरुवार को दावा किया कि उन्हें सूचित किया गया है कि चुनाव "आज नहीं होंगे" क्योंकि पीठासीन अधिकारी बीमार पड़ गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बंसल ने कहा, "यह सूचित किया गया है कि आज चुनाव नहीं होंगे, क्योंकि पीठासीन अधिकारी बीमार पड़ गए हैं।" उन्होंने भाजपा पर चुनाव नहीं होने देने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, दोनों इंडिया ब्लॉक सदस्यों ने मेयर चुनाव लड़ने के लिए हाथ मिलाया है।

अपराध रोकने के लिए यूपी पुलिस का एक्शन जारी, रात को हुए एनकाउंटर में 8 बदमाशों को किया घायल

MP में कॉलेज के सामने दिनदहाड़े लड़की को लेकर भागे 6 बदमाश, देखते रह गए लोग

इस शख्स के कारण मशहूर हुए ऑरी, खुद किया ये बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -