चाणक्य नीति: कुछ इस तरह होते हैं बुद्धिमान लोगों के काम
चाणक्य नीति: कुछ इस तरह होते हैं बुद्धिमान लोगों के काम
Share:

मानव जीवन में किसी भी कार्य को करने से पहले विचारों का विमर्श करना अतिआवश्यक होता है. क्योंकि सोच विचार कर किया गया कार्य कभी विफल नहीं होता .हमें सफलता अवश्य मिलती है .

चाणक्य नीति के अनुसार -  कहते हैं कि कर्मों का फल हमें, पृथ्वी पर ही मिलता है। सदियों से हमारा समाज कर्म प्रधान रहा है। ये कर्म ही हैं, जो व्यक्ति को महान बनाते हैं. मानव जीवन में कर्म की ही महत्वता होती है. कर्म की प्रधानता को बहुत से शास्त्रों में वर्णित किया गया है. भगवान कृष्ण ने  भी कर्म को प्रधान कहा है.चाणक्य ने कर्म के अलावा भी अन्य बातों पर प्रकाश डाला है। 

हमें अपने कर्मो के आधार पर ही फल मिलता है। पहले हमने जो कर्म किये हैं. उसका निशान हमेशा मौजूद रहता है. किये गए कर्मों का कुछ न कुछ अंश हमें सम्पूर्ण जीवन भर भोगना या अपनाना पड़ता हैं .आज वर्तमान में यह उसी के निशान है। इसीलिए बुद्धिमान लोग सोच विचार कर कर्म करते है। 

आप इस वाक्य के माध्यम से समझ सकते है की जिस प्रकार एक गाय का बछड़ा, सैकड़ों गायों में अपनी मां के पीछे चलता है। ठीक उसी तरह कर्म आदमी के पीछे चलते हैं। एक विद्यार्थी जीवन की महत्त्वपूर्ण सीढ़ी- विद्यार्धी को पूरी तरह से इन बातों का ध्यान रख उनका त्याग करना चाहिए काम, क्रोध, लोभ, स्वादिष्ट भोजन की चाहत, श्रंगार, अधिक नींद।

जो भविष्य के लिए तैयार है. और जो किसी भी परिस्थिति को चतुराई से निपट सकते हैं। ये दोनों व्यक्ति सुखी है। लेकिन जो व्यक्ति सिर्फ नसीब के सहारे चलता है वह बर्बाद हो जाता है। कई बार यह होता है की यदि हमारा कोई कार्य सफल नहीं हुआ तो हम कह देते है .की हमारी किस्मत ख़राब है. पर ऐसा नही है .वह यह है की हमारे कर्म ठीक नहीं थे .

यदि हम उस विफलता के कारण को जान उस पर विचार कर कार्य को बड़ी एकाग्रता से करते है .तो हम पाते है. की हम सफल हुए . मानव जीवन में किसी भी कार्य को करने से पूर्व सोच विचार कर बड़ी ही लगन और विश्वाश के साथ करना चाहिए इससे आपको कठिन से कठिन कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी .

कभी भी यदि एक बार विफल हो गए है तो निराश न हो दोबारा कोशिश करें विचार कर आगे बढ़ें सफलता अवश्य मिलेगी .

तभी तो कहा गया है - 

नर हो , न निराश करो मन को ,कुछ काम करो , 

कुछ काम करो , जग में रहकर कुछ नाम करो ,

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -