चैम्पियंस ट्रॉफी करेगी महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य का फैसला
चैम्पियंस ट्रॉफी करेगी महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य का फैसला
Share:

सभी क्रिकेटप्रेमियों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि क्या महेंद्र सिंह धोनी 2019 में होने वाले विश्व कप तक टीम इंडिया में बने रहेंगे या फिर उससे पहले वो सन्यास ले लेंगे. जब यह सवाल महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तीन महीने बाद होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य का फैसला करेगी.

बनर्जी के अनुसार अगर धोनी चैम्पियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करते है तो वह विश्व कप 2019 तक खेलेंगे. यह बात बनर्जी ने अंडर 14 टूर्नामेंट के लांच के दौरान कहीं. बनर्जी ने कहा कि धोनी अब भी काफी चतुर हैं. धोनी की इच्छा शक्ति और खेल का आकलन करने की क्षमता उसे दूसरों से अलग बनाती है.

धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर बनर्जी ने कहा कि धोनी ने किसी को खुद पर ऊँगली उठाने का मौका ही नहीं दिया. इससे पहले कि कोई उस पर अंगुली उठता, उसने कप्तानी छोड़ दी. बनर्जी राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स द्वारा धोनी को कप्तानी से हटाने के फैसले पर नाराज नजर आए.

अफ़गानिस्तान के तूफानी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

क्लीन बोल्ड होने के बाद भी इस खिलाड़ी ने की DRS की मांग, अंपायर रह गए हैरान

सचिन-विराट ने दी होली की शुभमानाएं, सहवाग ने कहा- Playing Holi Jamkar

टीम इंडिया में निकली है वेकेंसी, BCCI ने मांगा CV, जल्दी करे अप्लाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -