नवरात्रि के 9 दिन भूल से भी ना खाएं ये चीजें
नवरात्रि के 9 दिन भूल से भी ना खाएं ये चीजें
Share:

नवरात्रि आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आप सभी जानते ही होंगे नवरात्रि के नौ दिन होते हैं और यह दिन हिदू धर्म में बेहद पावन होते हैं। जी दरअसल इन नौ दिनों में लोग मां दुर्गा की आराधना करने के साथ ही व्रत उपवास भी करते हैं। ऐसे में जो लोग व्रत पूरे नौ दिन नहीं कर पाते वो भी सात्विक भोजन और सात्विक दिनचर्या का पालन करते हैं। अब आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें नवरात्रि के दिनों में नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं।

 
नवरात्रि में नहीं खानी चाहिए ये चीजें - 

अनाज- कहा जाता है नवरात्रि के नौ दिनों में हो सके तो अनाज से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जी दरअसल इनमे गेंहू, चावल, सूजी, बेसन, मक्के का आटा। रागी, बाजरे का आटा शामिल है। वहीं व्रत में तो इन सभी चीजों का सेवन सख्त वर्जित है।

 
सफेद नमक- आप सभी जानते ही होंगे लोग तीखा, चटपटा भोजन पसंद करते हैं। ऐसे में सभी के भोजन में नमक की मात्रा भी ज्यादा होती है। जी दरअसल नमक के रूप में समुद्री नमक का इस्तेमाल किया जाता है और उसी को सफेद नमक भी कहते हैं। हालाँकि इन नौ दिनों में सफेद नमक की जगह पर सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए।

 
सब्जियां-
नवरात्रि में कुछ सब्जियां तो खाई जा सकती हैं, हालाँकि कुछ सब्जियां वर्जित हैं। इस लिस्ट में लहसुन और प्याज शामिल है जिनको नवरात्रि के नौ दिनों में पूरी तरह से वर्जित किया गया है। हालाँकि लोग लौकी, पालक, आलू और टमाटर जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
 

मसाले- नवरात्रि के व्रत में कुछ मसालों से भी परहेज किया जाता है। इस लिस्ट में हल्दी और गरम मसाला शामिल हैं। हालाँकि जीरा का पाउडर भी नवरात्रि के दिनों में नहीं खाना चाहिए।

जानिए कैसा रहने वाला है हिंदू नववर्ष?, सभी 9 ग्रहों की बदलेगी चाल

10 अप्रैल को है राम नवमी, जरूर करें श्री राम चालीसा का पाठ

नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से पहले जान लें यह 6 नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -