कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हुए पथराव को लेकर, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बयान
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हुए पथराव को लेकर, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बयान
Share:

नई दिल्ली। बाढ़ प्रभावित गुजरात के क्षेत्रों का दौरा करने पहुॅंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वाहन पर हुए पथराव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राहुल की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए थे। हालांकि गुजरात पुलिस ने उनसे बुलेटप्रूफ वाहन में सफर करने के लिए कहा मगर उन्होंने बुलेट प्रूफ वाहन का उपयोग नहीं किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरक्षा की परवाह न कर वाहन से उतरकर लोगों से मिल रहे थे।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दो वर्ष में लगभग 100 बार उन्होंने सुरक्षा पैमाने का उल्लंघन किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आखिर  राहुल गांधी विदेशी दौरों पर जाते समय अपने साथ सुरक्षा क्यों नहीं रखते हैं। देश जानना चाहता है कि वे क्या छुपाना चाहते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री के बयान के बाद विपक्षी सांसद भी बोलने का प्रयास करते रहे। इस वक्तव्य के बाद लोकसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले पर हमला करने के मामले में बीजेपी नेता जयेश दर्जी को धनेरा से गिरफ्तार कर लिया है,जबकि 3 को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस इस मामले में आरएसएस समेत केंद्र सरकार की आलोचना कर चुकी है। स्वयं राहुल गांधी ने कथित तौर पर बयान दिया था कि आखिर जो हमला करवा रहे हैं वे उनके हाल क्यों पूछेंगे।

उन्होंने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया था। दूसरी ओर माना जा रहा है कि हरियाणा में चंडीगढ़ में कथित तौर पर एक प्रशासनिक अधिकारी की पुत्री से हुई छेड़छाड़ के मामले में सदन में हंगामा हो सकता है। इस मामले में विपक्ष हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला को लेकर सत्तापक्ष की आलोचना कर सकता है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला पर एक अधिकारी की पुत्री वर्णिका के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। इस मामले में विपक्ष सुभाष बराला के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

जेटली ने कहा, पाकिस्तान भेज रहा है लगातार आतंकी, भारत कर रहा है कार्यवाही

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, सीमा विवाद का हल युद्ध नहीं, बातचीत

आज फिर संसद में गूंजेगा शिवकुमार के घर IT रैड का मुद्दा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -