आपातकाल लागू करने के बाद हिल गई थीं कांग्रेस की जड़ें
आपातकाल लागू करने के बाद हिल गई थीं कांग्रेस की जड़ें
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने वर्ष 1975 में 25 जून के दिन ही लगने वाले आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर वार किए। उन्होंने कहा कि आपातकाल ही कांग्रेस की बर्बादी की जड़ है। दरअसल वे जेलों में बंद मीसा बंदियों के एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस लगातार सिकुड़ती जा रही है। उनका कहना था कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था। मगर इस तरह की स्थिति निर्मित करने के बाद कांग्रेस की जड़ें हिल गई थीं।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब हालात ये हैं कि कांग्रेस केंद्र सरकार के ही साथ राज्यों से भी समाप्त हो गई है। इसका कारण आपातकाल ही है। कांग्रेस ने इस तरह की गलती की थी। इसके कारण वह केवल पहाड़ी क्षेत्रों तक ही सिमट गई। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास केवल गांधी का नाम है।

जबकि गांधी का काम भाजपा कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि लोकतंत्र का हनन होता है तो देश सहन नहीं करेगा। जनता इस तरह के पक्षों को उखाड़ देगी। उनका कहना था कि जिस तरह से स्वतंत्रता की लड़ाई लडने वालों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का जाता है उसी तरह 1975 के आपातकाल से लड़ने वालों को लोकतंत्र सेनानी कहा जाना चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -