केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर का बड़ा बयान, कहा- कश्मीर की हालत के लिए नेहरू जिम्मेदार
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर का बड़ा बयान, कहा- कश्मीर की हालत के लिए नेहरू जिम्मेदार
Share:

मुंबई: मोदी सरकार 2.0 में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि जम्मू कश्मीर की हालत के लिए पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू जिम्मेदार हैं.  उन्होंने कश्मीर को हमेशा से अलग-थलग रखने की कोशिश की. जबकि तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री सरदार पटेल कश्मीर को भारतीय संविधान के दायरे में रखने के पक्ष में थे. 

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मजबूत फैसले और गृहमंत्री अमित शाह के इच्छा शक्ति के चलते कश्मीर में अब बाकी भारत के समान कानून लागू हुआ है. कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के मामले पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं सरदार पटेल को सलाम करना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने देश की 565 रियासतों को एकजुट किया. किन्तु पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर को भारतीय कानून से अलग रखा. 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, 'सरदार पटेल हमेशा से कश्मीर को भारत की मुख्य धारा से जोड़ने के पक्ष में थे. किन्तु आज़ादी के फ़ौरन बाद नेहरू नहीं माने और कश्मीर को धारा 370 के भरोसे छोड़कर सालों तक इस धारा का दुरुपयोग होने दिया गया. यहां तक कि घाटी में बाल विवाह कानून भी लागू नहीं होने दिया. केंद्रीय कानून मंत्री ने यह भी कहा कि स्वतंत्रता के बाद कश्मीर में आज तक केंद्र से 16 लाख करोड़ रुपए की सहायता दी गई. किन्तु यह सारा पैसा कश्मीर के विकास के बजाय वहां के कुछ लोगों की जेब में जाता रहा.

किराए में 25 से 75 प्रतिशत छूट दे रहा इंडियन रेलवे, इस तरह उठा सकते हैं फायदा

सितम्बर महीने में चार दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, दो दिन हड़ताल पर हैं कर्मचारी

इस देश में लग सकता है ई-सिगरेट पर पाबंदी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -