1 करोड़ नए करदाताओं को चुकाना होगा टैक्स
1 करोड़ नए करदाताओं को चुकाना होगा टैक्स
Share:

नई दिल्ली : आयकर विभाग ने 1 करोड़ नए करदाताओं को कर के दायरे में लाने के लिए अभियान शुरू किया है. सरकार ने इस लक्ष्य को चालू वित्त वर्ष में पूरा करने के निर्देश विभाग को दिए हैं. पुणे क्षेत्र को सबसे अधिक 10 लाख नए करदाताओं को कर दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है. आयकर विभाग के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने सरकार की कर आधार को विस्तृत करने की पहल के चलते विभाग के सभी फील्ड फार्मेशन को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सक्रिय किया है.

CBDT द्वारा जारी आदेश में क्षेत्रवार लक्ष्य तय किया गया है. इसके तहत पुणे को 10.14 लाख नए आयकरदाताओं को, उत्तर-पश्चिम के राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा को 9.30 लाख नए आयकर दाताओं को कर के दायरे में शामिल करने का लक्ष्य दिया गया है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के फील्ड फार्मेशन को 5.32 लाख नए आयकरदाताओं का लक्ष्य दिया गया है.

क्षेत्र                                                                लक्ष्य 

गुजरात                                                           7.86 लाख

तमिलनाडु                                                       7.64 लाख

पश्चिम बंगाल और सिक्किम                               6.91 लाख 

मुंबई क्षेत्र को                                                    6.23 लाख 

आंध्र प्रदेश व तेलंगाना                                        7.93 लाख 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -