राजीव गांधी खेल अभियान अब हो गया खेलो इंडिया अभियान
राजीव गांधी खेल अभियान अब हो गया खेलो इंडिया अभियान
Share:

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने राजीव गांधी खेल अभियान का नाम बदलकर खेलो इंडिया कर दिया। इस योजना का नाम बदले जाने को लेकर कई तरह की चर्चाऐं चलती रहीं। जहां सत्तापक्ष के नेताओं ने इसकी सराहना की वहीं विपक्ष इसकी आलोचना करने में लगा है। इस योजना को खेलो इंडिया के नाम से जाना जाएगा।

हालांकि खेल मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने कहा कि योजना को लेकर उनके सामने एक नई सोच है, जो कि देशवासियों को एकजुट रखेगी। उनका कहना था कि इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। इस योजना से सारे देश में युवाओं को लाभ मिलेगा। यही नहीं केंद्रीय कैबिनेट में वातावरण में बदलाव को लेकर पेरिस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाने को लेकर सहमति बन गई थी।

जिसके बाद आंध्रप्रदेश के राजमुंद्री में कृषि विश्वविद्यालय खोले जाने को लेकर हरी झंडी प्रदान की गई थी। उल्लेखनीय है कि इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 42 हजार करोड़ रूपए आवंटित किए जाने को लेकर स्वीकृति बन गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -