सहिष्णु शक्तियां चला रही हैं केंद्र सरकार: राहुल
सहिष्णु शक्तियां चला रही हैं केंद्र सरकार: राहुल
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि  कुछ तत्व केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को चला रहे हैं। इनमें असहिष्णु और सांप्रदायिक शक्तियां भी शामिल हैं। दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में आरएसएस द्वारा आयोजित की गई समन्वय बैठक में सरकार के कार्यों की समीक्षा को लेकर अप्रत्यक्षतौर पर यह बात कही। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की ओर इशारा करते हुए कहा कि  सरकार को असहिष्णु तत्व चला रहे हैं। हालांकि अपने वक्तव्य में उन्होंने किसी भी संगठन का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व स्तर पर असहिष्णु तत्वों को लेकर चर्चा कर रहे हैं जिनका बड़े भूभाग पर कब्जा है।

मगर उन्हें उनकी ही सरकार में ऐसे तत्व नज़र नहीं आते जो उन पर ही नियंत्रण रख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक हिंदू बौद्ध पहल - संवाद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्व में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका चर्चा से हल न ढूंढा जा सके।

उन्होंने कहा कि विश्व के कई क्षेत्र ऐसे हैं जिनका भूभाग पर कब्जा है और सरकारों का इन पर कोई नियंत्रण नहीं है। दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि प्रधानमंत्री गैर संवैधानिक संस्था राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पाठशाला में ही सिर झुका रहे हैं संघ प्रमुख डाॅ. भागवत सरकार चला रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -