मोदी सरकार ने दी केंद्रीय कर्मचारियों को खुशी, पेंशन सीमा में बढ़ोतरी
मोदी सरकार ने दी केंद्रीय कर्मचारियों को खुशी, पेंशन सीमा में बढ़ोतरी
Share:

नई दिल्ली :  केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों को नये वर्ष की खुशी दी है। सरकार ने न केवल न्यूनतम पेंशन की सीमा में बढ़ोतरी करते हुये 9 हजार रूपये कर दी है वहीं अन्य कई सुविधाएं भी देने का ऐलान किया है। सरकार के इस ऐलान से कर्मचारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी है। स्वयंसेवी एजेंसियों की स्थाई समिति की बैठक में संबोधित करते हुये उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने न्यूनतम पेंशन राशि में बढ़ोतरी करने के अलावा क्षतिपूर्ति की भी रकम को दोगुना करने का फैसला लिया हे। सरकार के इस फैसले से 50.55 लाख से अधिक पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

इधर जितेन्द्र सिंह ने आधार कार्ड की भी अनिवार्यता बताई है और कहा कि अभी तक 80 प्रतिशत से अधिक पेंशन खातों को आधार से जोड़ दिया गया है। जिस बैठक में केन्द्रीय मंत्री सिंह ने यह महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया कराई, उसका आयोजन पेंशन एवं पेंशन भोगी कल्याण विभाग की तरफ से किया गया था। मंत्री सिंह ने यह भी कहा कि अभी और कई योजनाओं का लाभ पेंशनरों को दिया जायेगा।

लालूप्रसाद यादव को अब पेंशन मिलेगी

डायरी, कैलेंडर में मोदी की तस्वीर देख भड़के तुषार

युवा दिवस पर PM मोदी का जोशीला ट्विट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -