केंद्र सरकार डाल रही है दिल्ली सरकार के कार्यों में बाधा - नीतिश
केंद्र सरकार डाल रही है दिल्ली सरकार के कार्यों में बाधा - नीतिश
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार इन दिनों एक साथ नज़र आ रहे हैं। दरअसल दिल्ली में लगातार केंद्र सरकार के हमलों और वहां आम आदमी पार्टी नीतिश सरकार के कार्यों को प्रभावित करने की मंशा से परेशान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नया रास्ता खोल लिया है। जिसके तहत उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से हाथ मिलाया। इस दौरान बिहार सम्मान समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बिहार से आए और बिहार में निवास करने वाले लोगों की जमकर प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा कि बिहार के युवा प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की राज्य सरकार अच्छा कार्य कर रही है लेकिन केंद्र सरकार दिल्ली सरकार के कार्यों में बाधा डाल रही है। जिसके कारण राज्य सरकार विकास के कार्य नहीं कर पा रही है। बिहार  को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। 

बिहार के डीएनए पर सवाल उठाने वालों को बिहार में होने वाले कार्यों को भी देखना चाहिए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके पूर्व कहा था कि बिहार के डीएनए में गड़बड़ी की बात करने वालों को बिहार के मांझी समुदाय पर बनी फिल्म मांझी - द माउंटेन मैन देखना जरूर चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -