सामने आया नफे सिंह हमलावरों का CCTV फुटेज, पूर्व MLA समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR
सामने आया नफे सिंह हमलावरों का CCTV फुटेज, पूर्व MLA समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ में INLD के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह का ताबड़तोड़ गोलीबारी कर क़त्ल कर दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV में दिखाई दे रहा है कि कैसे वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावर बहुत देर तक कार में सवार होकर नफे सिंह के आने की प्रतीक्षा करते रहे। सामने आया CCTV फुटेज घटनास्थल से कुछ दूरी का है। वीडियो में दिखाई दे रही कार में ही सवार होकर चारों शूटर्स आए थे। वारदात की जगह के आसपास लगे CCTV कैमरे में पुलिस को संदिग्ध कार दिखाई दी  है। पुलिस गाड़ी के नंबर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

क़त्ल के कई घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस को अपराधियों का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। नफे सिंह के हत्यारों को पकड़ने के लिए जांच में दो DSP एवं स्पेशल टास्क फोर्स को लगाया गया है। नफे सिंह राठी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के हॉस्पिटल ले जाया गया है। आज शव का पोस्टमार्टम होगा। उनके दो सुरक्षाकर्मियों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इस बीच हरियाणा पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिनमें से 4 की पहचान कर ली है। FIR में अपराधियों के नाम नरेश कौशिक, रमेश राठी, सतीश राठी एवं राहुल बताए गए हैं। शिकायत नफे सिंह के ड्राइवर की ओर से दर्ज कराई गई है। अपराधियों के खिलाफ 147, 148, 149, 307, 302, 120बी, 25-27- 54-59 एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें कि आई10 कार में आए शूटरों ने राठी पर रविवार को उस समय हमला किया जब वो किसी व्यक्ति की मौत पर शोक प्रकट कर वापस लौट रहे थे। इसी के चलते हमलावरों ने पीछे से उनकी फॉर्च्यूनर कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी आरम्भ कर दी। बताया जा रहा है कि शूटरों ने राठी की गाड़ी पर 40 से 50 राउंड गोलियां दागी तथा उन्हें छलनी कर दिया। इस हमले में ना केवल नफे सिंह राठी की मौत हुई बल्कि उनके एक सुरक्षाकर्मी की भी जान चली गई। वही जिस समय नफे सिंह पर यह हमला हुआ, उस वक़्त उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में कुल पांच लोग उपस्थित थे। नफे सिंह ड्राइवर के साथ आगे वाली सीट पर बैठे थे, जबकि उनके तीन गनमैन पीछे की सीट पर बैठे थे। शाम के लगभग 5 बजे जब उनका काफिला बराही रेलवे फाटक पर पहुंचा तो पहले से पीछा कर रहे शूटरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

प्यार में जहर घुल गया! बड़े भाई को ज्यादा प्यार मिलने का शक, छोटे भाई ने ली जान

बीजेपी का गठबंधन भूल गई? कांग्रेस नेता दीक्षित का तीखा जवाब

हल्द्वानी में नोट बांटने वाले युवक का रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -