महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में लगाएं जाएंगे CCTV कैमरे, इस कारण लिया गया ये फैसला
महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में लगाएं जाएंगे CCTV कैमरे, इस कारण लिया गया ये फैसला
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने यौन उत्पीड़न के मामलों पर नियंत्रण लगाने के लिए सभी विद्यालयों में CCTV कैमरे लगाने का आदेश दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने विधान परिषद में कहा कि प्रदेश में तकरीबन 65,000 विद्यालय हैं, जिनमें प्रदेश द्वारा संचालित, वित्त पोषित, निजी एवं तमाम शिक्षा बोर्डों से जुड़े स्कूल सम्मिलित हैं।

वही शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा, इन सभी विद्यालयों को CCTV कैमरे लगाने चाहिए, जिससे स्कूलों में यौन उत्पीड़न पर काबू पाया जा सके। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम विद्यालयों के लिए हार्ड-ड्राइव के साथ CCTV कैमरों को लगवाना अनिवार्य करेंगे। साथ ही इस काम में मदद भी का जाएगी, जिससे प्रतिदिन की गतिविधियों की फुटेज को रिकॉर्ड किया जा सके तथा तहकीकात के लिए आवश्यकता पड़ने पर फुटेज उपलब्ध कराई जा सके।

साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालयों को 'सखी सावित्री' समिति का गठन करना होगा। जिसमें विद्यालय की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रिंसिपल, महिला शिक्षक, डॉक्टर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पुरुष तथा महिला छात्र सम्मिलित हों। वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़े तो प्रिंसिपल, महिला शिक्षक जांच भी करें। उन्होंने कहा कि जो भी समिति बनाई जाए उसके सदस्यों के नाम विद्यालयों में प्रमुखता से प्रदर्शित होने चाहिए। गायकवाड़ ने कहा कि स्कूल शिक्षा आयुक्त इन समितियों के कामकाज की निगरानी करेंगे।

IPL 2022: CSK को लगा डबल झटका, दो स्टार खिलाड़ी हुए बाहर.., यहाँ देखें संभावित प्लेइंग XI

हैदराबाद: विंग्स इंडिया 2022 एविएशन शो का शुभारंभ

दर्दनाक हादसा! मातम में बदली शादी की रस्मे, एक साथ कई मौतें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -