भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज, पूर्व प्रधानमंत्रियों पर की थी विवादित टिप्पणी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के कथित अपमान को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराइ है।

मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस शिकायत में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा देश के दो-दो पूर्व पीएम एवं कांग्रेस के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट का भी उल्लेख किया है। बता दें, संबित पात्रा ने कांग्रेस के एक ट्वीट पर विवादित टिप्पणी की है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की इस हरकत पर अफसोस प्रकट करते हुए इस प्रकार की हरकत करने पर माकूल जवाब देने की बात कही है।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए कहा है कि यदि आप ऐसी बेहूदा हरकत करेंगे तो आपको बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही श्रीनिवास बीवी ने कहा है कि शीर्ष नेतृत्व और पार्टी के खिलाफ मानहानि वाली कोई भी टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालाँकि, इस मामले पर अभी तक भाजपा के आला कमान की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

एयरलाइन्स पर भी कोरोना की मार, अब एयर इंडिया के पायलट्स में फैला संक्रमण

आंध्र प्रदेश : राज्य में 50 नए मामले आए सामने, अब तक इतने लोग हुए कोरोना संक्रमित

सिंधिया पर हमलावर हुए दिग्विजय, राहत सामग्री वितरण पर बोली यह बात

 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -