मुज़फ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले में बीते 24 वर्षों से भ्रष्टाचार व भूमाफियों के खिलाफ कलक्ट्रेट में धरने पर बैठकर लड़ाई लड़ रहे मास्टर विजय सिंह को मुज़फ्फरनगर के जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने धरने से उठवाते हुए धरना समाप्त करवा दिया है। मास्टर विजय सिंह ने अपना धरना ख़त्म करवाने के शिव चौक पर फिर से धरना दे दिया है।
आज मास्टर विजय सिंह के खिलाफ एक नई बात प्रकाश में आई है। मास्टर विजय सिंह के विरुद्ध नाजिर सदर ने थाना सिविल लाइन में धारा 509 के तहत मामला दर्ज कराया है। इस धारा में स्त्री लज्जा भंग की कार्यवाही की जाती है। मास्टर विजय सिंह पर नाजिर सदर संजय कुमार ने कलक्ट्रेट में अपने धरने के बाहर अपना अंडरवियर सुखाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही आरंभ कर दी है। मास्टर विजय सिंह का कहना है कि मैं हटने वाला नही हूं संघर्ष करता रहूंगा, चाहे आप मुझे फांसी पर लटका दीजिये। जबकि ये अंडरवियर मेरा नहीं था, मेरे पास रह रहे एक बेसहारा शख्स का था, जिसने एसएसपी के यहां अपना हलफनामा दे दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने केमिकल इंडस्ट्री में निर्यात को लेकर कही यह बात
इस चीनी कंपनी को मिला तालचेर उर्वरक संयंत्र में कोयले के गैसीकरण का ठेका
सरकार ने टेलीविजन इंडस्ट्री को दी बड़ी राहत, किया यह ऐलान