यहाँ आकर अपनी ब्रा टांगकर जाती है महिलाएं, वजह है बड़ी दिलचस्प
यहाँ आकर अपनी ब्रा टांगकर जाती है महिलाएं, वजह है बड़ी दिलचस्प
Share:

आज के समय में कई चीजें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब इस समय भी एक तस्वीर ने कोहराम मचाया हुआ है। जी दरअसल इस तस्वीर में एक तार या फेंस पर कई सारी ब्रा (Bra Fence) टंगी हुई है जो आप देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस फेंस पर एक दो नहीं, बल्कि हजारों ब्रा टंगी है। जी दरअसल इस ब्रा वाली फेंस (Central Otago cardona) को देखकर लोगों के मन में कई सवाल आ रहे हैं कि आखिर यह जगह कहां है और लोग यहां ब्रा क्यों टांगते हैं? तो हम देते हैं इन सवालों के जवाब। जी दरअसल इसके कई ब्रा से लदी हुई ये फेंस न्यूजीलैंड के कारडोना में है। जी हाँ और यह जगह महिलाओं के इनरवियर की वजह से दुनियाभर में मशहूर है। आप सभी को बता दें कि अब यह देश के प्रमुख ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक बन गया है और इधर से गुजरने वाले लोग यहां जरूर आते हैं। इसी के साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि यहां आने वाली अधिकतर महिलाएं अपनी इनरवियर यहां टांग कर चली जाती है।

यहां इनरवियर क्यों टांगे जाते हैं?- जी दरअसल कहा जाता है जब महिलाएं यहां ऐसा करती हैं तो फोटो भी क्लिक भी करवाती हैं और उनके कैप्शन से पता चलता है कि वो आजादी के प्रतीक के तौर पर भी ऐसा करती हैं। इसी के साथ यहां ब्रेस्ट कैंसर को लेकर भी महिलाएं ऐसा करती हैं, क्योंकि यहां ब्रेस्ट कैंसर को लेकर भी डोनेशन लिया जाता है और इस डोनेशन को ब्रेस्ट कैंसर वेलफेयर के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है।

वहीं जिस संपत्ति पर यह फेंस बनी है, इनके मालिक भी ब्रेस्ट कैंसर के लिए काम करते हैं। इसी के साथ ही अब कुछ कहानियां यह भी प्रचलित हो रही हैं कि जो महिलाएं यहां अपनी ब्रा टांगती हैं, उन्हें अपना मनपंसद लाइफ पार्टनर मिलता है। इसी के चलते काफी महिलाएं ऐसा कर रही हैं। कब हुई थी इसकी शुरुआत?- आप सभी को बता दें कि एक न्यूजीलैंड की वेबसाइट के अनुसार, यहां क्रिसमस 1998 से न्यू ईयर 1999 के बीच चार ब्रा दिखाई दी थी। वहीं इसके बाद इसकी काफी चर्चा हुई और बाद में फरवरी में यहां ब्रा की संख्या बढ़ गई और 60 से ज्यादा हो गई। इसके बाद ये संख्या बढ़ती गई।

अगर आपके पास है वैष्णो देवी का ये सिक्का तो लखपति बन सकते हैं आप

OMG: 14 महीने से क्वारंटीन है ये आदमी, 78 बार रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

अगर आपके पास भी है इस सीरीज का नोट तो लखपति बन सकते हैं आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -