हादसे का शिकार हुई बारात से लौटकर घर जा रहे लोगों की कार, 3 की मौत
हादसे का शिकार हुई बारात से लौटकर घर जा रहे लोगों की कार, 3 की मौत
Share:

अमेठी: यूपी के अमेठी में पिछली रात दर्दनाक दुर्घटना हो गई, जहां कार के पेड़ से टकरा जाने की वजह से एक महिला सहित 3 व्यक्तियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में कई लोग चोटिल भी हुए हैं। कार सवार शादी में समिल्लित होने के बाद रायबरेली से लौट रहे थे। तभी गौरीगंज के पास ये घटना हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। 

पुलिस ने बताया कि घटना देर रात लगभग 2.30 बजे हुई, जब कार सवार लोग एक शादी में सम्मिलित होने के बाद रायबरेली से अमेठी लौट रहे थे। इसी बीच गौरीगंज के गोपाला गांव के पास उनकी कार पेड़ से टकरा गई। जिसके चलते 3 व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि, 3 लोग चोटिल हो गए। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में आलोक सिंह (55), संतोष सिंह (45) एवं दीपा (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुष्का, निहारिका और मनवीर को चोटिल अवस्था में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली में भर्ती कराया गया है। 

दरअसल, एक्सयूवी सवार लोग रात 2.30 बजे रायबरेली से अमेठी लौट रहे थे। इसी के चलते गौरीगंज के गोपाला गांव के पास उनकी गाड़ी बेकाबू होकर एक वृक्ष से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोटिल व्यक्तियों को बाहर निकाला तथा उन्हें एंबुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया। इस दुर्घटना में एक महिला समेत 3 व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी। वहीं, चार चोटिल व्यक्तियों का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृत लोगों के प्रति शोक संवेदना जताई है। उन्होंने चोटिल व्यक्तियों के उपचार के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। 

'हथियार लेकर आ रहे किसान', किसानों आंदोलन पर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत

बीजेपी का गठबंधन भूल गई? कांग्रेस नेता दीक्षित का तीखा जवाब

इंस्टाग्राम रील बनाने के बाद पुल से कूद गया युवक, जाँच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -