कैप्टेन कूल क्रिकेट के ही नहीं, इन खेलों के भी हैं बाहुबली
कैप्टेन कूल क्रिकेट के ही नहीं, इन खेलों के भी हैं बाहुबली
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अक्सर दूसरे खेलों में भी हाथ आजमाते देखा गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि टीम इंडिया के कैप्टेन कूल कभी फुटबॉल खेलते दिखाई पड़ते हैं तो कभी बैडमिंटन और कबड्डी। यहां बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी सभी खेलों को लेकर हमेशा उत्साही रहते हैं। बता दें कि अगला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ब्रेक का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं बता दें कि 37 वर्षीय धोनी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 टीम में नहीं चुना गया था और अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान नहीं हुआ है। 

हॉकी विश्व कप मैच देखने जाएंगे सलमान खान, भारतीय टीम को दी बधाई

यहां बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जब टी20 में महेंद्र सिंह धोनी को नहीं चुना गया था तो यह दलील दी गई थी कि धोनी खुद ऐसा चाहते हैं। यहां बता दें कि भले ही टी20 टीम से धोनी को बाहर कर दिया गया हो, लेकिन उनके फैन्स को उम्मीद है कि अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी जरुर खेलेंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि शायद यहीं उनका फेयरवेल मैच भी हो। 

स्वप्ना को बंगाल से मिले केवल 10 लाख- कोच हुए नाराज

गौरतलब है कि भारत को 28 साल बाद दूसरा वर्ल्ड कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं। लेकिन उन्होने खुद दूसरे खेलों में व्यस्त किया हुआ है। वहीं बता दें कि धोनी अपने शहर रांची में टेनिस खेलने में व्यस्त हैं। इसके अलावा धोनी ने बुधवार को डबल्स कैटेगरी के टेनिस टूर्नामेंट में भाग लिया। बता दें कि इसकी शुरुआत सोमवार को हुई और 30 नवंबर तक विभिन्न कैटेगरीज में चलेगा। इसमें महिला और पुरुषों के सिंगल्स और अंडर 16 कैटेगरी होंगी।

खबरें और भी 

बीसीसीआई हुआ सख्त, अब क्रिकेटरों को गलत उम्र बताना पड़ेगा भारी लगेगा दो साल का बैन

टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने पर धवन ने तोड़ी चुप्पी

भारत के अभ्यास मैच का पहला दिन वर्षा की भेंट चढ़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -