17 नई बटालियन को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी
17 नई बटालियन को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी
Share:

नई दिल्ली : मोदी सरकार चटपट फैसले लेने के लिए ही जानी जाती है। आतंकवाद और नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति कायम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए बुधवार को 17 नई रिजर्व बटालियन बनाने के लिए मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कैबिनेट के फैसले के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और दूसरे नक्सल प्रभावित राज्यों में ऑपरेशन की जिम्मेदारी इन्हीं बटालियन को दी जाएगी। हर बटालियन में 100 जवान होते है।

इस लिहाज से 17 बटालियन में 17000 नए जवानों की भर्ती होगी। इस संबंध में लंबे समय से मांग की जा रही थी। कैबिनेट के फैसले में यह भी कहा गया कि सभी 17 बटालियन में युवाओं की भर्ती होगी।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे झारखंड, बंगाल, छतीसगढ़ जैसे इलाकों में नक्सल की समस्या भयावह रुप ले रही है। बीते वर्ष हुए नक्सली हमले में कई जवान शहीद हो गए थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -