सितंबर तक राहुल गांधी बन सकते है कांग्रेस अध्यक्ष
सितंबर तक राहुल गांधी बन सकते है कांग्रेस अध्यक्ष
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शादी की खबरों के साथ ही उनकी पार्टी में पदोन्नति की भी खबरें आ रही है। सितंबर तक राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जा सकता है। इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भी ऐसे संकेत दिए थे। बीते माह जयराम रमेश ने भी कहा था कि राहुल गांधी ही असली में कांग्रेस अध्यक्ष है।

रमेश ने कहा था कि वो चाहते है कि राहुल जल्दी अध्यक्ष बन जाए और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ सत्ता विरोधी रुझान पैदा होने का इंतजार किए बगैर पार्टी को लड़ाई के लिए तैयार करें। खबर है कि यूपी में कांग्रेस को जीताने का कार्यभार संभालने वाले प्रशांत किशोर भी चाहते है कि राहुल को पार्टी में एक अहम जिम्मेदारी वाला पद दिया जाए।

जनवरी 2013 में राहुल को उपाध्यक्ष बनाया गया था। खबर तो यह भी है कि प्रियंका गांधी भी सक्रिय राजनीति में आ सकती है। लेकिन इस पर अब तक पार्टी ने स्थिति साफ नहीं किया है। अगर प्रियंका को सक्रिया राजनीति का हिस्सा बनाया भी जाता है, तो यह जरुर ध्यान में रखा जाएगा कि राहुल का कद प्रियंका से बड़ा हो।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -