आज ही खरीद कर अपने घर ले आए OnePlus Nord CE 2, जानिए क्या है खासियत
आज ही खरीद कर अपने घर ले आए OnePlus Nord CE 2, जानिए क्या है खासियत
Share:

OnePlus Nord CE 2 5G को आज यानी 22 फरवरी को पहली बार खरीदने का अवसर दिया जा रहा है। OnePlus Nord CE 2 5G को 17 फरवरी को इंडिया में लॉन्च किया जा चुका है। नया फोन OnePlus Nord CE 5G का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे बेटे वर्ष लॉन्च कर दिया गया है। OnePlus Nord CE 2 5G के फीचर्स के बारें में बात की जाए तो इसमें फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर भी मिल रहा है।

OnePlus Nord CE 2 5G की कीमत और ऑफर: OnePlus Nord CE 2 5G के 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज का मूल्य 23,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज का मूल्य 24,99 रुपये है। फोन को बहामा ब्लू और ग्रे मिरर कलर में अमेजन से भी आप खरीद सकते है। ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये की छूट दी जा रही है। जिसके साथ 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

OnePlus Nord CE 2 5G की स्पेसिफिकेशन: OnePlus Nord CE 2 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 भी प्रदान किया गया है। जिसके साथ इसमें 6.43 इंच की 1080x2400 फुल HD प्लस फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ sRGB और डिस्प्ले P3 कलर गोमट का भी सपोर्ट भी दिया जा रहा है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सर्टिफिकेशन भी दिया जा रहा है और इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन के साथ मिल रहा है। OnePlus Nord CE 2 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G68 GPU, 8GB रैम LPDDR4X और 128GB की स्टोरेज है।

OnePlus Nord CE 2 5G का कैमरा: हम बता दें कि फोन में 3 रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64MP का है जिसका अपर्चर f/1.7 और पिक्सल साइज 0.7 माइक्रोमीटर है। दूसरा लेंस 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2MP का मैक्रो भी दिया जा रहा है। दोनों लेंस के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन भी दिया जा रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा दिया गया है।

OnePlus Nord CE 2 5G की बैटरी: इतना ही नहीं OnePlus Nord CE 2 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, NFC, GPS और A-GPS के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया जा रहा है। फोन में टाईप-सी पोर्ट है। इसमें 4500mAh की बैटरी है जिसके अलावा  65W SuperVOOC की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 173 ग्राम है।

शुरू हुई Poco M4 Pro की पहली धमाकेदार सेल, जानिए क्या है फ़ोन की खासियत

Google Map से आप भी कमा सकते है इतने हजार रूपए, जानिए कैसे...?

आज ही आप भी Paytm से उठा सकते है लाखों का लोन, जानिए क्या है पूरी प्रोसेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -