करवा चौथ के दिन इन चीजों का खरीदना है बेहद शुभ
करवा चौथ के दिन इन चीजों का खरीदना है बेहद शुभ
Share:

करवा चौथ 1 नवंबर को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। करवा चौथ का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है। इस पर्व में चंद्रमा का बहुत महत्व है। महिलाएं दिन भर व्रत रखकर शाम में पूजा के पश्चात् चांद देखकर ही अपना व्रत तोड़ती है। वही क्या आप जानते हैं कि करवा चौथ के दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करना बेहद ही शुभ माना जाता है। ये चीजें खरीदने से शादीशुदा महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

बिछिया:-
सुहागिन स्त्रियों को आपने पैरों में बिछिया पहने देखा होगा। कहा जाता हैं कि करवा चौथ के दिन चांदी की बिछिया खरीकर पहनना शुभ होता है। इससे करवा माता खुश होती हैं तथा अखंड सौभाग्यवती का वरदान देती हैं।

कांच की चूड़ियां:-
कांच की चूड़ियां सुहाग एवं सौभाग्य की निशानी होती हैं। यदि इन चूड़ियों का रंग लाल हो तो ये और भी अधिक शुभ मानी जाती हैं। इसलिए आप करवा चौथ पर लाल रंग की कांच की चूड़ियां भी खरीद सकते हैं। कांच की लाल चूड़ियों को दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

रजनीगंधा:-
वास्तु शास्त्र में रजनीगंधा के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता हैं कि घर में रजनीगंधा का पौधा लगाने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। ये घरेलू रिश्तों को मजबूत बनाने का काम करता है। किन्तु ध्यान रखें यह पौधा घर की उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। इसे घर में रखने से झगड़े एवं तनाव से राहत मिलेगीहोगी।

मोरपंख:-
दांपत्य जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए घर में मोरपंख को रखना शुभ माना जाता है। यदि आपके शादीशुदा जीवन में भी कोई परेशानी है तो इस करवा चौथ पर एक मोरपंख अवश्य ले आएं। इसे अपने बेडरूम में किसी सुरक्षित स्थान पर रखें।

शरद पूर्णिमा पर माँ लक्ष्मी को चढ़ाएं ये चीज, दूर होगी धन से जुड़ी सारी समस्याएं

शरद पूर्णिमा पर लग रहा है चंद्र ग्रहण तो जानिए खीर का भोग लगेगा या नहीं?

करवाचौथ के दौरान आ जाए पीरियड्स तो इन नियमों के साथ करें पूजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -