यहां पर महंगा हुआ प्रॉपर्टी खरीदना
यहां पर महंगा हुआ प्रॉपर्टी खरीदना
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना अब महंगा हो सकता है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दिल्ली में 25 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति की खरीद पर ट्रांसफर शुल्क एक प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया है। बीते माह दिल्ली के तीन निगमों- उत्तर, पूर्व तथा दक्षिण के विलय के बाद यह पहला बड़ा फैसला है।

मौजूदा वक़्त में दिल्ली में संपत्ति की बिक्री तथा खरीद पर ट्रांसफर शुल्क पुरुषों के लिए 3 प्रतिशत तथा महिलाओं के लिए दो प्रतिशत है। निगम के एक अफसर ने बताया है कि इस बढ़ोतरी के बाद पुरुषों के लिए 4 प्रतिशत तथा महिलाओं के लिए तीन पर्तिशत ट्रांसफर फीस होगी। इस कदम का उद्देश्य निगम की वित्तीय हालात में सुधार करना है। जो बीते कुछ सालों में बुरी तरह से खराब हो गया है। कोरोना महामारी के चलते हालात और दयनीय हो गए। समस्या यहां तक है कि निगम को अपने कर्मचारियों को वेतन देना भी कठिन हो रहा है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, स्थायी समिति में विशेष अफसर के सामने 25 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्तियों पर ट्रांसफर शुल्क में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव रखा गया था। प्रस्ताव को एसओ (विशेष अधिकारी) ने अनुमति दे दी। बढ़ोतरी के बाद, ट्रांसफर शुल्क पुरुषों के लिए 4 प्रतिशत एवं महिलाओं के लिए 3 प्रतिशत होगा। एक हालिया सर्वे के मुताबिक, मुंबई और दिल्ली में संपत्ति के दाम, इस वर्ष और अगले वर्ष 4 प्रतिशत से 5 प्रतिशत के बीच बढ़ने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त NCR के आस-पास की संपत्तियां भी महंगी हो सकती हैं।

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, संक्रमित मामलों में हुई 35 फीसदी बढ़ोतरी

Air India ने किया VRS का ऐलान, कर्मचारियों को मिलेगा ये फायदा

फुटबॉल की तर्ज पर होना चाहिए T 20 क्रिकेट, द्विपक्षीय सीरीज कोई याद नहीं रखता - रवि शास्त्री

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -