ओमान में भीषण हादसा, बस-कार-ट्रक की भिडंत,18 की मौत
ओमान में भीषण हादसा, बस-कार-ट्रक की भिडंत,18 की मौत
Share:

मस्कट : खाड़ी देश ओमान में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में करीब 18 लोगों की मौत हो गई है। इसके अतिरिक्त 14 लोग घायल हो गए। इस दौरान कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी क्षेत्र के शहर फहद के समीप यह दुर्घटना हुई। दरअसल दुबई के लिए रवाना हुई एक बस कार से टकरा गई। स्वयं को संतुलित करने के चक्कर में वाहन चालक ने बस को एक ओर लिया, जिसके कारण बस की टक्कर समीप जा रहे ट्रक से हो गई।

यह हादसा फहद और इल्बरा को मिलाने वाली सड़क पर हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार बस में 20 यात्री सवार थे।  मरने वालों में सऊदी, एशियाई और ओमान के नागरिक भी सम्मिलित थे। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। 

वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की वहीं यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी ओर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे लाने में भी खासी मशक्कत करना पड़ी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -