कर्ज का बोझ नहीं सह पाया किसान, फांसी लगाकर दे दी जान
कर्ज का बोझ नहीं सह पाया किसान, फांसी लगाकर दे दी जान
Share:

हमीरपुर: बुंदेलखंड मे कर्ज के जाल में फंसे किसानों की आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। कभी सूखा तो इस वर्ष अति वर्षा ने किसानों की फसल तबाह कर किसानों की कमर तोड़ दी है। कर्ज वापसी का दबाव और बर्बाद हो चुकी फसल किसानों को फांसी के फंदे में झूलने को बाध्य कर रही है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में प्रकाश में आया है। 

यहां तिली की फसल तबाह हो जाने और बैंक वा साहूकारों के कर्ज से परेशान 48 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों के बीच कोहराम मच गया। किसान की ख़ुदकुशी से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाने के अंतर्गत आने वाले सौखर गांव के मृतक किसान राम खिलावन वर्मा के पास कुल सात बीघा खेती की जमीन है। उसने गत वर्ष ही अपनी नातिन की शादी की थी, जिसमें उसने साहूकारों से कर्जा लिया था। बैंक और साहूकारों का मिलाकर उसके ऊपर 5 लाख रुपयों का कर्जा हो गया था। कर्ज चुकाने का दबाव तो था ही, साथ में इस वर्ष हुई अतिवर्षा से उसकी तिली की फसल बर्बाद हो गई, इसी कारण तंग आकर किसान ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

काला धन मामले में भारत सरकार को मिली बड़ी सफलता, स्विस बैंक ने भारतीय खातों का ब्यौरा

गोएयर ने अपने नेटवर्क विस्तार करने के लिए बनाई ये योजना

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में रिकार्ड बढ़त, जानें आंकड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -