ये है दुनिया की सबसे खतरनाक चींटी, काट ले तो जा सकती है जान
ये है दुनिया की सबसे खतरनाक चींटी, काट ले तो जा सकती है जान
Share:

आप सभी ने आज तक चीटियों को मामूली समझा होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चींटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल यह चींटी दुनिया की सबसे खतरनाक चीटीं है। कहा जाता है यह दुनिया की ऐसी खतरनाक चींटी है जिसके काटने से इंसान की मौत तक हो सकती है। मिली जानकारी के तहत इस चीटीं का नाम Bulldog Ant है।

यह ऑस्ट्रेलिया के तटीय क्षेत्रों में पाई जाती है। कहा जाता है ये चींटिया अपने शिकार के लिए ज्यादातर रात के समय बाहर आती है और इस चींटी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि हमले के लिए यह अपने जबड़े का इस्तेमाल करती है। जी हाँ, किसी जानवर या इंसान को काटते वक्त यह डंक मारकर अपना ज़हर उस जानवर या इंसान के शरीर में पहुंचा देती है। आपको यह जानने के बाद हैरानी होगी की बुलडॉग चीटियों का आकार 1 इंच से भी कम होता है। इन्हे लॉयन ऐंट के अलावा जैक जंपर ऐंट्स भी कहा जाता है।

बाकी चींटियों के मुकाबले बुलडॉग चींटियां ज्यादा जीती हैं और यह अन्य चींटियों से अलग होती हैं। कहा जाता है इन चीटियों में रानी चींटी मुखिया के तौर पर समूह में मौजूद हो, यह जरुरी नहीं है बल्कि यह बिना रानी चींटी के भी अपनी जनसंख्या को आसानी से बढ़ा सकती है। यहाँ जब मादा चीटियां अंडे देती है तब इन अंडों को नमी वाली जगह पर रखा जाता है जहां पर मजदूर चीटियां मरे हुए कीड़ों को लाकर रख देती हैं। उसके बाद यह कीड़े उन बच्चों का मुख्य भोजन होता है जो इन अंडों से बाहर निकलते हैं।

Video: शादी में ऐसे नाचे दूल्हा-दुल्हन कि लोग बोले- '36 गुण मिलते हैं'

WTC के फाइनल मुकाबले में क्या होंगे फॉलोऑन नियम ? ICC ने जारी किया स्पष्टीकरण

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, जानिए क्या है आज के भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -