Jun 28 2016 12:32 PM
लखनऊ : उत्तरप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और सांसद मायावती ने सपा सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारी काम करते समय असुरक्षित महसूस करते हैं। हर समय गुंडों को संरक्षण मिल रहा है। कानून व्यवस्था को दरकिनार कर दिया जाता है। बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। यहां पर पुलिस विभाग के अधिकारी तो असुरक्षित हैं ही वहीं शासकीय कर्मचारियों को भी काम करने में परेशानी होती है।
उन्होंने मांग की कि प्रदेश में राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करना होगा और स्थिति को संभालना होगा। मायावती ने कहा कि सपा सरकार अक्षम है और वह स्थितियों को सुधार नहीं सकती है। बसपा द्वारा उन्हें सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि कौमी एकता दल में जो विलय हो रहा है वह गलत है।
पूर्वमुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि सपा ने राज्यसभा और विधानसभा के अन्य चुनावों में अपने समीकरणों का उपयोग कर लिया लेकिन अब विधानसभा चुनाव में उन्हें मुश्किलें आऐंगी।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED