बहू की हत्या के आरोप में BSP सांसद समेत उनकी पत्नी व बेटा भी गिरफ्तार
बहू की हत्या के आरोप में BSP सांसद समेत उनकी पत्नी व बेटा भी गिरफ्तार
Share:

गाजियाबाद : बीएसपी के सांसद नरेंद्र कश्यप समेत उनकी पत्नी व उनके बेटे सागर कश्यप को पुलिस ने बुधवार को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद कश्यप ने कहा कि उन्होने कभी भी अपनी बहू के साथ कुछ भी गलत नहीं किया है।

सांसद और उऩकी पत्नी दोनों ही अस्पताल में भर्ती थे, जैसे ही उनकी छुट्टी हुई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से उन्हें डिस्चार्ज करने को कहा है, ताकि उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सके। सांसद की बहू हिमांशी की बुधवार को संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई थी।

इसके बाद ही पुलिस ने उनके और उनके बेटे के खिलाफ हत्या और दहेज का केस दर्ज किया। उन्हें सीने में दर्द की शि‍कायत के बाद गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस नरेंद्र कश्यप को भी गिरफ्तार कर लेगी।

हिमांशी के घरवालों का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। बता दें कि हिमांशी की लाश उसके घर के बाथरुम में पाई गई थी। उसे गोली लगी हुई थी, लेकिन किसी ने भी गोली लगने की आवाज नहीं सुनी। हिमांशी के पिता और उतर प्रदेश के पूर्व मंत्री लाल कश्यप का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे तंग करते थे।

हिमांशी का सास लगातार फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग कर रही थी। उन लोगों ने अपनी बहू को कई बार पीटा भी था। कहा जा रहा है कि हिमांशी ने खुदकुशी कर ली।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -