BSF की भर्तियों में हुई धांधलियां
BSF की भर्तियों में हुई धांधलियां
Share:

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल में की जाने वाली भर्तियां और नियुक्तियां संवेदनशील पाई गई हैं। इन भर्तियों में भ्रष्टाचार की संभावना जताई गई है। इससे स्थिति चिंताजनक हो गई है। अंग्रेजी समाचार पत्र से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आदेश में इस तरह की संभावना के लिए कोई तार्किक कारण, जवाब और संभावित दोष दूर करने हेतु किसी तरह के उपाय नहीं दिए गए हैं।

गौरतलब है कि अक्टूबर वर्ष 2015 में सीमा सुरक्षा बल के पूर्व डीजी डीके पाठक ने कहा कि जिस बल का नेतृत्व उनके द्वारा किया जा रहा है उसमें भ्रष्टाचार अधिक नहीं है केवल नाममात्र का ही भ्रष्टाचार है। 20 माह में ही स्थिति में अविश्वसनीय परिवर्तन देखा गया है। बताया गया है कि भर्तियों के आदेश को वरिष्ठ और सक्षम अधिकारी द्वारा मान्य कर दिया गया है।

कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां करने में कथिततौर पर धांधली की गई है। सीमा सुरक्षा बल का फोर्स मुख्यालय, कमांड मुख्यालय, ट्रेनिंग संस्थान, सरहदी मुख्यालय, सेक्टर मुख्यालय व बटालियन मुख्यालय ऐसे हैं जहां पर भर्तियों में कथित धांधली की बात सामने आई है।

अरूणाचल प्रदेश में वायुसेना का हेलिकाॅप्टर गायब

पश्चिम बंगाल में BSF की तैनाती, सोशल मीडिया पर किए पोस्ट के बाद उपजा तनाव

अमरनाथ यात्रा के लिए 5 वां जत्था हुआ रवाना

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -