अरूणाचल प्रदेश में वायुसेना का हेलिकाॅप्टर गायब
अरूणाचल प्रदेश में वायुसेना का हेलिकाॅप्टर गायब
Share:

नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश में वायुसेना के हेलिकाॅप्टर का हादसा हो गया। दरअसल यह हेलिकाॅप्टर लापता हो गया। हेलिकाॅप्टर के लापता होने के बाद से ही इसकी खोजबीन की जा रही है। हेलिकाॅप्टर सगाली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकाॅप्टर का आखिरी संपर्क 3.50 मिनट पर हुआ। हेलिकाॅप्टर को बाढ़ राहत हेतु भेज दिया गया था। गौरतलब है कि अरूणाचल प्रदेश के सागली व ईटानगर में बाढ़ के कारण आवागमन बाधित हो गया और यात्री इस क्षेत्र में फंसे हुए थे।

ऐसे में वायुसेना के हेलिकाॅप्टर की सहायता ली गई। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू द्वारा कहा गया कि नाॅर्थ इस्ट में मौसम खराब हो गया। हालांकि मंत्री किरण रिजिजू भी क्षेत्र में थे और उन्होंने अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी। उनका कहना था कि राहत अभियान चल रहा है हेलिकाॅप्टर को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री किरेन रिजिजू के हेलीकाॅप्टर को आपात स्थिति में ईटानगर में उतार दिया गया था। उक्त घटना में केंद्रीयमंत्री को किसी तरह की चोट नहीं पहुंची। हेलिकाॅप्टर गुवाहाटी से अरूणाचलप्रदेश हेतु जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार पायलट सीमा सुरक्षा बल के सदस्य हैं। किरन रिजिजू से चर्चा में किरेन रिजिजू द्वारा कहा गया कि वे खुशकिस्मत हैं कि उन्हें सुरक्षित लैंड होने में सफलता मिली।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सेना ने मार गिराए 4 आतंकी

पुलवामा में 24 घंटों से जारी मुठभेड़ खत्म, तीसरा आतंकी भी मारा गया

भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों से धक्का - मुक्की और बंकर तोड़ने से किया इंकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -