बिहार टॉपर्स घोटालाः लालकेश्वर सिंह व पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहार टॉपर्स घोटालाः लालकेश्वर सिंह व पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

पटना : बिहार टॉपर्स घोटाले के मामले में पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। सोमवार को इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड कहे जाने वाले बिहार बोर्ड के पूर्व चेयरमैन लालकेश्वर सिंह व उनकी पत्नी और जदयू की पूर्व विधायक उषा सिन्हा को पुलिस ने वाराणासी से गिरफ्तार किया।

साथ ही पुलिस ने मुजफ्फरपुर से बिशुन राय कॉलेज के डारेक्टर बच्चा राय के तीन साथियों को भी हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी के बाद सभी को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। फर्जी टॉपर्स घोटाले में राज्य सरकार की ओर से दर्ज किए आपराधिकर मामले में पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया था।

निचली अदालत ने 15 जून को दोनों के खिलाफ ये वारंट जारी किया था। इस मामले में लालकेश्वर बिहार बोर्ड के चेयरमैन पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। बुधवार सुबह पुलिस ने लालकेश्वर प्रसाद के पीए को गिरफ्तार कर लिया। अनिल सिंह को पुलिस ने नालंदा के हिलसा से गिरफ्तार किया था।

बच्चा राय को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है। हांला कि वो खुद को बार-बार बेकसूर बता रहे है। उनका कहना है कि वो कभी भी लालकेश्वर सिंह से नहीं मिले। मैं छिपा नहीं था। मैं अपने बेटे से मिलने गया था। मैंने तो खुद सरेंडर किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -