BSE इंडेक्स 115 पॉइंट्स लुढ़का
BSE इंडेक्स 115 पॉइंट्स लुढ़का
Share:

मंगलवार को देश के शेयर मार्केटस में गिरावट देखने को मिली | बीएसई सेंसेक्स में 115.13 पॉइंट्स तो वहीं दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्स्चेंज में 26.15 पॉइंट्स की गिरावट के साथ बंद हुए | मुंबई स्टॉक एक्स्चेंज का संवेदी सूचकांक सुबह 37.9 अंकों की तेजी के साथ ओपन हुआ और दिन के उच्चतम स्तर 28264.72 को छुआ एवं नीचे में 27866.12 का स्तर तक गया और अंत में 115.13 पॉइंट्स या .41% गिरावट के साथ 28071.93 पर बंद हुआ |

वहीं निफ्टी-50 में 21.05 पॉइंट्स की बड़त को बरकरार नहीं रख पाया और दिन के कारोबार के दौरान ऊपर में 8565.15 एवं नीचे में 8448.25 के स्तर पर व्यापार किया | एंड ऑफ द डे  निफ्टी 0.31% के नुकसान के साथ 8516.90 पर बंद हुआ |

आज के दिन मुंबई स्टॉक एक्स्चेंज के मिडकेप एवं स्मालकेप सेक्टर में तेजी देखने को मिली | 126.32 अंकों की बड़त के साथ मिडकेप 11457.20 पर तो वहीं 79.90 अंकों की बड़त के साथ स्मालकेप 12021.14 के स्तरों पर बंद हुए | दिन के कारोबार के दौरान पाँच सेक्टरों में तेजी देखी, इनमें धातु ,मोटर वेहीकल, बैंक, हैल्थकेयर तथा पावर सेक्टर प्रमुख रहे | वहीं ऑइल & गॅस, इन्फॉर्मेशन & टेक्नालजी आदि सैक्टर में गिरावट देखी गई |

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -