जीजा ने साले के साथ की ऐसी हरकत, हालत अब भी नाजुक
जीजा ने साले के साथ की ऐसी हरकत, हालत अब भी नाजुक
Share:

सागर/ब्यूरो।  जिले के  वार्ड क्रमांक एक में गुस्साए जीजा ने अपने साले के सीने व हाथ में गोली मार दी। साला बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं वारदात के बाद से जीजा फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपि जीजा पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

वार्ड क्रमांक एक के निवासी लखन सिंह परिहार की बेटी मिनी उर्फ शिवांगी परिहार की शादी दो साल पहले मुरैना जिले के जोरा तहसील क्षेत्र के चचिहा गांव निवासी अखिलेश सिंह पिता अनूप जादौन से हुआ था। अखिलेश शुक्रवार की रात तीन बजे पत्‍नी मिनी को लेने के लिए बंडा पहुंचा। वह परिवार वालों को तत्काल मिनी को तैयार करने की बात करने लगा। मिनी रक्षाबंधन पर्व पर मायके आई थी। तीन बजे आने के बाद उसने पत्‍नी को तुरंत ले जाने के लिए कहा और बाहर निकल आया। मिनी को तत्काल तैयार कर बाहर जाने के एक घंटे बाद आया। उसने दरवाजे से ही कहा कि मिनी को उसके साथ भेज दो। इस पर साले मोंटी उर्फ चंद्रपाल सिंह परिहार ने कहा कि जीजा जी,, आप दीदी को सुबह ले जाना। रात में आप आराम कर लो। इतनी बात सुनकर वह नाराज हो गया। उसने तत्काल ही अपने साले पर बंदूक से हमला कर दिया। मोंटी को एक गोली सीने व एक हाथ में लगी। वारदात के बाद आरोपित जीजा अखिलेश सिंह मौके से भाग निकला। वहीं परिवार के लोग मोंटी को बुंदेलखंड मेडिकल कालेज लेकर आए। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक जीजा शुक्रवार को रात करीब तीन बजे बंडा पहुंचा था, जो तत्काल ही अपनी पत्नी से साथ चलने की जिद पर अड़ा था। साले ने जीजा से कहा कि सुबह दीदी को ले जाना। इस बात से नाराज होकर उसने साले पर दो फायर कर दिए। एक फायर तो साले के शरीर के आर-पार निकल गया।

रोड सेफ्टी के लिए होगा क्रिकेट का आयोजन, राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी घुमाएंगे बल्ला

झांकियों के बाद इस व्यायामशाला को मिला प्रथम पुरस्कार, कई अखाड़े हुए थे शामिल

पालदा के राजा का हुआ विधि विधान से विसर्जन, कई सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -