रेलवे स्टेशन पर भाई-बहन ने रचाई शादी, परिवार में मचा कोहराम
रेलवे स्टेशन पर भाई-बहन ने रचाई शादी, परिवार में मचा कोहराम
Share:

पलामू: झारखंड से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है यहाँ डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर भाई-बहन ने की शादी। दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गए। पलामू के मुख्यालय डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक ममेरे भाई ने फुफेरी बहन की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके साथ ही जीने मरने की कसमें खाईं। यह खबर सुनते ही दोनों के घरवाले अवाक रह गए। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था। घर में हंगामा मच गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

इधर, सूचना प्राप्त होने के पश्चात् शहर थाना पुलिस एहतियात के तौर पर दोनों को थाना ले आई है। शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा दोनों के घरवालों को साथ बैठाकर मामले को सुलझाने में लगे हैं। घरवालों का कहना है कि दोनों ने कहीं का न छोड़ा, सब इज्जत मिट्टी में मिला दी। पुलिस ने बताया कि दोनों में बहुत दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था तथा फोन से खूब बातें भी होती थीं। घरवालों को भाई-बहन का रिश्ता समझ कभी ऐसा नहीं लगा कि उनके बीच में कुछ चल रहा है। लड़की शुक्रवार को छत्तीसगढ़ से डालटनगंज पहुंची थी। रेलवे स्टेशन पर दोनों ने मुलाकात की। 

तत्पश्चात, दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई तथा रेलवे स्टेशन पर ही लड़के ने लड़की के मांग में सिंदूर भर दिया। प्राप्त खबर के मुताबिक, लड़का पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। लड़के की आयु 20 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। वहीं, लड़की छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। उसकी आयु 17 वर्ष बताई जा रही है। दोनों के घरवाले इस शादी के खिलाफ हैं। वे लड़का और लड़की को अपने-अपने साथ ले जाने के लिए अड़े हुए हैं। उधर, लड़का-लड़की एक दूसरे कै साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं।  

चुनावों से पहले INDIA दलों के छात्र संगठनों ने संभाली कमान ! दिल्ली में शिक्षा नीति के खिलाफ शुरू किया प्रदर्शन, निशाने पर सरकार

सीट बंटवारे पर कल फिर INDIA का मंथन, शामिल होंगी 14 पार्टियां, लेकिन कांग्रेस के सामने होंगी चुनौतियां

Resso Ban: सरकार ने इस चीनी ऐप पर भी लगाया बैन, अगर लिया था सब्सक्रिप्शन तो जान लें अपडेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -