ब्रिटिश होस्ट ने किया प्रियंका चोपड़ा का अपमान, फूटा फैंस का गुस्सा
ब्रिटिश होस्ट ने किया प्रियंका चोपड़ा का अपमान, फूटा फैंस का गुस्सा
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लग्जरी ज्यूलरी ब्रांड बुल्गारी के, 140वें एनिवर्सरी सेलेब्रेशन में जलवे बिखेर रही हैं। इस इवेंट सोशल मीडिया पर इस ब्रांड की ज्यूलरी पहनी दिखाई दे रहीं प्रियंका के लुक्स जनता का दिल जीत रहे हैं। लेकिन इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने प्रियंका के प्रशंसकों को नाराज कर दिया। 

एक ब्रिटिश टेलीविज़न होस्ट ने अपने प्रोग्राम ने प्रियंका का नाम गलत ले लिया। और सिर्फ गलत ही नहीं, काफी गलत! सोशल मीडिया पर इस होस्ट का वीडियो वायरल हो रहा है तथा प्रियंका के फैशन इसपर खफा हो रहे हैं। मार्च में ब्रिटिश टीवी होस्ट एंडी पीटर्स मार्च में अपने 'गुड मॉर्निंग ब्रिटेन' प्रोग्राम के लिए, लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम पहुंचे थे। अपने प्रोग्राम में एंडी इस म्यूजियम में लगे सेलेब्रिटीज के वैक्स फिगर्स पर बात कर रहे थे। अपने शो के बीच जब एंडी प्रियंका के वैक्स स्टैचू के पास पहुंचे तो उनका नाम लेने में बुरी तरह फंस गए। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को 'चियांका चॉप फ्री' जैसा कुछ कहा। कई बार प्रयास करने पर भी एंडी, प्रियंका का सही नाम नहीं ले सके। 

जहां एंडी म्यूजियम में थे, वहीं इस प्रोग्राम में स्टूडियो में बैठे होस्ट्स आदिल रे और शार्लोट हॉकिंस ने, इशारे-इशारे में उनकी गलती करेक्ट की। स्टूडियो में बैठे होस्ट ने एंडी की खिंचाई करते हुए बोला, 'सच कहें एंडी, तो यदि आप किसी के पास जा रहे हैं, पहले ये पता कर लीजिए कि उनका नाम क्या है। ये प्रियंका चोपड़ा हैं, भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री जो अमेरिका में बहुत बड़ी स्टार हैं।' प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसक ये वायरल वीडियो देखकर भड़के जा रहे हैं। लोग एंडी के तैयारी न करने पर बहुत गुस्सा जता रहे हैं तथा आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने जानबूझकर प्रियंका का नाम गलत लिया। एक प्रशंसक ने लिखा, 'ये बहुत बड़ा असम्मान है, केवल नाम गलत लेना नहीं, क्योंकि गलती किसी से भी हो सकती है, किन्तु ये इरादतन किया गया है।'

इस मशहूर अदाकारा का हुआ ब्रेकअप, खुद किया खुलासा

'जानवरों जैसा सुलूक होता है', इस अदाकारा ने खोली इंडस्ट्री की पोल

जब शूटिंग के दौरान रोने लगे थे सलमान खान, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -