ब्रिटेन अब नही करेगा भारत की आर्थिक मदद
ब्रिटेन अब नही करेगा भारत की आर्थिक मदद
Share:

लंदन : 2016 से ब्रिटेन भारत को आर्थिक मदद देना बंद कर देगा। लाखों पौंड की इस सहायता को बंद करने का फैसला दोनो देशों ने मिलकर लिया है। अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग द्वारा सार्वजनिक किए गए आंकड़ो के अनुसार ब्रिटेन ने 2014 में भारत को लगभग 3 हजार करोड़ की आर्थिक मदद दी थी।

विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि इस विषय में 2012 में ही घोषणा कर दी गई थी। जिसके तहत ही अगले साल से ये सहयोग बंद किया जा रहा है। साथ ही उन्होने यह भी बताया कि 2011 में भी ब्रिटेन की ओर से भारत की मदद में 40 प्रतिशत की कटौती की गई थी।

बता दें कि इसी तरह की आर्थिक सहायता खत्म करने की घोषण कुछ साल पहले ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय विकास सचिव जस्टिन ग्रीनिंग की थी। इसका उद्देश्य करदाताओं का पैसा बचाना था। हालांकि, इसके बावजूद ब्रिटेन भारत के तकनीकी संस्थानों को मदद देना जारी रखेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -